फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dabangai: The dead body of the elderly was prevented from being cremated, after 18 hours the police got it done

दबंगई : बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार से रोका, 18 घंटे बाद पुलिस ने करवाया

Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dabangai: The dead body of the elderly was prevented from being cremated, after 18 hours the police got it done
महम के मोखरा गांव में 95 वर्षीय बुजुर्ग के शव के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों के विरोध के चलते बुजुर्ग के शव का 18 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हो सका। बहुअकबरपुर थाने में 13 लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोखरा गांव निवासी सतबीर ने शिकायत दी है कि रविवार को शाम 4 बजे उनके पिता 95 वर्षीय रत्न सिंह का देहांत हो गया था। जब वे श्मशान घाट में जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो गांव निवासी जोगेंद्र उर्फ बिल्लू, सुरेंद्र नंबरदार, भगत, जगत, राहुल, विशाल, अजित, मंजीत, अजय, दीपक, संदीप व अंकित ने लकड़ी डालने से रोक दिया। वे घर वापस आए और गांव वालों को सूचित किया। रविवार सुबह आठ बजे एससी समाज के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। करीब 10 बजे बहुअकबरपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जब वे शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। साथ ही हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी दी। दाह संस्कार में ज्यादा आदमी होने के कारण बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन

मृतक के बेटों के बयान पर मामला दर्ज
पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले भी शमशान भूमि में करीब 30-40 शवों का संस्कार हो चुका है। जानबूझ कर उन्हें अंतिम संस्कार करने से रोका गया और सतबीर, प्रवीन, रिंकू, सतीश, सोमबीर, तेजपाल, आत्माराम के साथ झगड़ा किया गया। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग रत्नसिंह के बेटे सतबीर, तेजपाल व आत्माराम के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मोखरा गांव में सूचना पाकर पुलिस की दो गाड़ियां पहुंचीं। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार करवाया गया। सोमवार शाम को मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। गांव में माहौल शांतिपूर्ण है।
- एसआई सत्यवान, थाना प्रभारी बहुअकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed