Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   D-Park Fire Incident: Six victims receive 11.58 lakh compensation after 58 days.

डी-पार्क अग्निकांड : छह पीड़ितों को 58 दिन बाद मिला 11.58 लाख रुपये मुआवजा

Sat, 08 Aug 2026 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
D-Park Fire Incident: Six victims receive 11.58 lakh compensation after 58 days.

विज्ञापन
रोहतक। डी-पार्क अग्निकांड के 58 दिन बाद छह पीड़ितों को नगर निगम ने 11.58 लाख रुपये मुआवजा राशि दी है। दो जूस कॉर्नर मालिक, तीन रेहड़ी संचालक व एक जनरल स्टोर मालिक के बैंक खाते वीरवार को राशि पहुंच गई। अब बचे आठ दुकानदारों की फाइल पर चंडीगढ़ मुख्यालय में निर्णय होना बाकी है। मुआवजा राशि मिलने से कोई पीड़ित खुश तो कोई नाखुश है।
9 जून को शहर के डी-पार्क पर शॉर्ट-सर्किट के चलते दो दशक का सबसे बड़ा हादसा हुआ था। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए थे और 12 के करीब दुकानें आग नष्ट हो गई थीं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख व राज्यपाल ने दो-दो लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

आर्थिक नुकसान उठाने वाले दुकानदारों को भी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दी गई है। अब नगर निगम ने 2023 की पॉलिसी के तहत छह पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
यूं दी गई राशि
: आनंद फ्रूट जूस मालिक : 2 लाख सीएम ने दिए, अब 2.35 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
: सहगल फ्रूट जूस संचालक : 2 लाख सीएम ने दिए अब 2.35 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
: देशबंधु जनरल स्टोर : पांच लाख सीएम ने दिए, अब 5.5 लाख रुपये नगर निगम ने दिए।
: नारियल रेहड़ी संचालक : 50 हजार रुपये सीएम ने व 63 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
: किचन ऑन व्हीकल संचालक : 50 हजार रुपये सीएम ने दिए और अब 75 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
: अन्नपूर्णा भोजनालय : 50 हजार सीएम ने दिए और अब 45 हजार रुपये नगर निगम ने दिए।
.......
53 लाख का नुकसान हुआ, मिले मात्र 10.05 लाख रुपये
आग लगने से करीब 53 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा अब 5.5 लाख रुपये निगम की तरफ से मिलने की सूचना मिली है। मुआवजे को लेकर मैं संतुष्ट नहीं हूं। निगम स्पष्ट करे उनको इतना कम मुआवजा क्यों मिला।
- देशबंधु जैन, मालिक देशबंधु जनरल स्टोर
.....
उम्मीद नहीं थी मदद की दूसरी किस्त मिलेगी
मुआवजा दिलाने में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व व्यापारी नेता गुलशन निझावन व हैप्पी अनेजा का अहम सहयोग रहा। दो लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले और अब नगर निगम की ओर से 2.35 लाख की मुआवजा राशि और मिल गई है। मैंने आर्थिक मदद की दूसरी किस्त मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी।

- विजय मलिक, मालिक आनंद जूस कॉर्नर
वर्जन
छह पीड़ितों को मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावा आवेदन पर पूर्ण मुआवजा दे दिया गया है। सरकार की पॉलिसी के तहत राशि जारी की गई है। आठ पीड़ितों की राशि पर मुख्यालय स्तर पर निर्णय होना बाकी है। किसी से भेदभाव नहीं हुआ।
- मनजीत सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं मुआवजा वितरण कमेटी अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed