फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   D Park assault case: Late night FIR, agreement reached in the afternoon

डी पार्क पर मारपीट का मामला : देर रात एफआईआर, दोपहर में हुआ समझौता

Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
D Park assault case: Late night FIR, agreement reached in the afternoon
रोहतक। डी पार्क के नजदीक दुकानदार से मारपीट के मामले में देर रात पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन शनिवार दोपहर तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आधा दर्जन व्यापारी नेता मॉडल टाउन पुलिस चौकी में पहुंचे और लिखित में समझौता पत्र दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम ने बताया कि समझौता पत्र मिल गया है। एफआईआर को अदालत के माध्यम से ही रद्द करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जगदीश कॉलोनी निवासी वीशू ने दी शिकायत में बताया था कि वह दिल्ली रोड पर सिनेमा हॉल के पास रेहड़ी लगाता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे चार युवक गाड़ी में सवार होकर आए और रेहड़ी के पीछे लघुशंका करने लगे। जब वीशू ने कहा कि अंदर परिवार रहते है और औरतें व बच्चे हैं। आप यहां लघुशंका न करें। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। रेहड़ी तोड़ दी और सामान फेंक दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मान ली लगती, नुकसान की भी करेंगे भरपाई
व्यापारी नेता गुलशन डंग ने बताया कि दोपहर उनके पास गांधी कैंप के प्रधान गुलशन ढल, जितेंद्र विज, मोहित खन्ना, अंकुर नागपाल, कपिल खन्ना, प्रिंस साहनी व दूसरे व्यापारी नेता आए। साथ में दूसरे पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। एक व्यक्ति तहसील से बताया गया। आरोपी पक्ष के युवकों ने अपनी गलती मान ली और नुकसान का मुआवजा देने का भरोसा दिया। आखिर में तय हुआ कि आपसी तनाव में कुछ नहीं रखा। दोनाें पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समझौता पत्र की कॉपी मिली है। अब अदालत से मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करवाया जाएगा।
- इंस्पेक्टर प्रदीप गौतम, थाना प्रभारी सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed