फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cylinder leaked after opening more oxygen cylinder in Rohtak PGI, woman's condition worsened

Rohtak News: रोहतक पीजीआई में ज्यादा ऑक्सीजन खोलने पर सिलिंडर लीक, महिला की हालत बिगड़ी

Fri, 20 Jun 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cylinder leaked after opening more oxygen cylinder in Rohtak PGI, woman's condition worsened
19सीटीके62... पीजीआई के वार्ड-5 में ऑक्सीजन सिलिंडर लीक होने के बाद वार्ड से महिला को ले जाते प
रोहतक। पीजीआई में भर्ती बुजुर्ग महिला सुखदेई को लगे सिलिंडर से कर्मचारी ने ज्यादा ऑक्सीजन खोल दी। इससे सिलिंडर पर लगा फ्लो मीटर धमाके के साथ फट गया और लीक हो गया। परिजनों ने बुजुर्ग को किसी तरह तेजी से अपनी ओर खींच लिया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना वार्ड नंबर पांच में वीरवार शाम करीब 5 बजे की है।
विज्ञापन

गैस का रिसाव देख किसी ने सिलिंडर को कमरे से बाहर गैलरी में धकेल दिया और गैस का रिसाव बंद किया। गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा। घटना से पीजीआई में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वीरवार को पीजीआई के वार्ड नंबर पांच में बुजुर्ग सुखदेई उपचाराधीन थीं। महम से तीन दिन पहले पथरी की दिक्कत के कारण इन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई। यहां नवनियुक्त बैरर की ड्यूटी महिला काे ऑक्सीजन देने पर लगाई गई। कर्मचारी ने सिलिंडर से ज्यादा ऑक्सीजन खोल दी। इसी कारण ऑक्सीजन सिलिंडर लीक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने सिलिंडर लीक होते देख वहां हंगामा खड़ा कर दिया। वृद्धा को स्ट्रेचर पर लेकर वार्ड से बाहर निकाला। परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में गई। बताया जा रहा है बैरर की हड़ताल के चलते ठेकेदार ने नए बैरर नियुक्त किए हैं। इसी में यह अनुबंधित कर्मचारी भी शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह नया कर्मचारी अनुभवहीन था। इसे सिलिंडर चलाना नहीं आता।

वर्जन
पीजीआई के वार्ड व बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन पॉइंट लगे हैं। फिर भी यदि कहीं जरूरत होती है तो मरीज को ऑक्सीजन सिलिंडर दिया जाता है। सिलिंडर लीक होने के मामले में पता किया जाएगा।
- डॉ. एसके सिंघल, निदेशक, पीजीआई।

19सीटीके62... पीजीआई के वार्ड-5 में ऑक्सीजन सिलिंडर लीक होने के बाद वार्ड से महिला को ले जाते प

19सीटीके62... पीजीआई के वार्ड-5 में ऑक्सीजन सिलिंडर लीक होने के बाद वार्ड से महिला को ले जाते प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed