फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cylinder cracked while making tea in Rithal, Mother, son, daughter burn alive

रिठाल में चाय बनाते वक्त फटा सिलिंडर, मां, बेटा-बेटी जिंदा जले

Thu, 16 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cylinder cracked while making tea in Rithal, Mother, son, daughter burn alive
रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलिंडर से आग लगने से रीना काजल और कार्तिक की - फोटो : RohtakCity
गांव रिठाल फोगाट स्थित एक मकान में चाय बनाते वक्त गैस सिलिंडर लीक होने से भाई - बहन मां समेत जिंदा जल गए। इस दौरान आग भड़कने पर घर के मुखिया ने बाहर भाग कर जान बचाई और मदद के लिए लोगों को एकत्रित किया। लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवाया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार करीब साढ़े 12 बजे घरेलू सिलिंडर भरवाकर घर लाए थे। करीब तीन बजे 12 वर्षीय काजल चाय बना रही थी। इस दौरान उसकी 36 वर्षीय मां रीना अपने 2 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ पास में बैठी थी। काजल ने जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई तो गैस लीक होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई। रीना, काजल और कार्तिक आग की चपेट में आ गए। इस दौरान कर्मवीर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद वह मकान से बाहर भागा और मदद की गुहार लगाई। लेकिन जब तक वे कुछ पाते आग से भाई - बहन और उनकी मां की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी सज्जन कुमार, सदर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तीनों के शवों को कमरे से निकाला और पीजीआई भिजवाया गया। शुक्रवार को तीनों शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत परिजनों को सौंपे जाएंगे। डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब 12 साल की बेेटी ने चाय बनाने के लिए तिल्ली सुलगाई थी। हादसे में प्राथमिक दृष्टि में गैस एजेंसी संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मवीर की मां ने बताया, दोपहर साढ़े 12 बजे लाए थे सिलिंडर, ढाई घंटे बाद ही चाय बनाते समय हो गया हादसा,
रोता चिल्लाता आया बेटा, बोला - मां सब खत्म हो गया, बचा ले
- कर्मवीर और उसकी पत्नी मजदूरी कर चला रहे थे घर, बेटी सातवीं कक्षा की थी छात्रा
- बेटी के जन्म के करीब 12 साल बाद काफी मन्नत मांगने से हुआ था कार्तिक
रोहतक। करीब तीन बजे थे, मैं मकान के सामने वाली घर में बैठी थी। रोता चिल्लाता बेटा कर्मवीर मेरे पास आया। बोला, मां सब कुछ खत्म हो गया बचा ले। घर में आग लग गई है, रीना और बच्चे कमरे में फंस गए हैं। इसके बाद सभी लोग एकजुट होकर कमरे की ओर दौड़े। कर्मवीर की मां रिसालो ने बताया कि कमरे में धुआं ही धुआं था। लोगों ने कमरे की छत उखाड़कर मिट्टी और पानी डालना शुरू किया। कुछ देर बाद जब आग बुझी और धुआं छंटा तो कमरे में पोती काजल, पोता कार्तिक और बहू रीना जिंदा जल गए थे। घर का सारा सामान राख हो चुका था।

कर्मवीर के बडे़े भाई ने बताया कि वे चार भाई हैं। कर्मवीर दिहाड़ी मजदूरी करता है। कर्मवीर की पत्नी रीना भी मजदूरी करती थी। बेटी काजल सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। काजल के होने के बाद काफी मन्नतों से करीब 12 साल बाद बेटा कार्तिक पैदा हुआ था। एक संपूर्ण परिवार के साथ चारों लोग खुशी से जीवन यापन कर रहे थे। रीना की सगी बहन पूनम की शादी भी रिठाल फोगाट गांव में हुई है। हादसे के वक्त वह खेतों में फसल काट रही थी।

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने से बेटे बेटी और मां की मौत ?

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने से बेटे बेटी और मां की मौत ?- फोटो : RohtakCity

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने कमरा पूरी तरह से जल गया उसे

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने कमरा पूरी तरह से जल गया उसे- फोटो : RohtakCity

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने रीना काजल और कार्तिक की मौ?

रिठाल फोगाट में वीरवार की दोपहर में कर्मवीर के घर पर सिलेंडर से आग लगने रीना काजल और कार्तिक की मौ?- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed