फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyclothon will give the message of drug free Haryana: Deputy Commissioner

ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देगी साइक्लोथॉन : उपायुक्त

Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 07 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will give the message of drug free Haryana: Deputy Commissioner
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में नशामुक्ति अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 5 से 27 अप्रैल तक साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के बीच नशे के दुष्परिणाम और उनसे उनके जीवन पर पड़ने वाले गलत प्रभावों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए प्रदेशस्तरीय अभियान की शुरुआत 5 अप्रैल को हिसार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।
विज्ञापन

यह साइक्लोथॉन विभिन्न जिलों से होते हुए 12 अप्रैल को करौंथा में प्रवेश करेगी। यहां ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश देते हुए बोहर स्थित नांदल भवन पहुंचेगी। यहां 13 व 14 अप्रैल को साइक्लोथॉन का विश्राम रहेगा। इसकेे बाद 15 अप्रैल को यह साइकिल यात्रा रोहतक से सोनीपत के लिए रवाना होगी। उपायुक्त ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरपंच, नंबरदार, गांव के प्रबुद्धजन और विशेषकर महिलाएं और युवा उनके गांव में आने वाली यात्रा का स्वागत करने के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

नशामुक्त घोषित गांव के सरपंचों को किया जाएगा सम्मानित
उपायुक्त ने कहा कि जिले में जिन गांवों को नशामुक्त घोषित किया गया है, उनके सरपंचों को यात्रा के दौरान सम्मानित किया जाएगा। यह साइक्लोथॉन यात्रा स्कूलों, कॉलेज अन्य शैक्षणिक, धार्मिक संस्थाओं और गांव से होकर गुजरेगी। यहां पर ड्रग फ्री हरियाणा पर संवाद भी होगा। उन्होंने जिलावासियों से अनुरोध किया कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed