फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cycle rally will reach Rohtak on 13th April

Rohtak News: 13 अप्रैल को रोहतक पहुंचेगी साइकिल रैली

Sat, 22 Mar 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally will reach Rohtak on 13th April
रोहतक। हिसार से रवाना होने वाली साइकिल यात्रा 13 अप्रैल को रोहतक पहुंचेगी। खुद मुख्यमंत्री 5 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को हिसार से रवाना करेंगे। 27 अप्रैल को सिरसा में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि साइकिल रैली को लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता व हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व मुख्यमंत्री के ओएसडी पंकज नैन ने साइकिल रैली को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रूपरेखा प्रस्तुत की। साइकिल रैली प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान जन-जन को नशामुक्त हरियाणा का संदेश दिया जाएगा। रैली 13 अप्रैल को रोहतक पहुंचेगी और 14 अप्रैल को रोहतक से सोनीपत के लिए रवाना होगी। डीसी ने बताया कि रैली में विभिन्न गैर सरकारी संगठन भाग ले रहे हैं। साइकिल रैली में पुलिस विभाग की कोर टीम साथ चलेगी। इस टीम में 200 सदस्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed