फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cycle rally taken out to create awareness against cyber crimes

साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूक करने के लिए निकाली साइकिल रैली

Thu, 08 Sep 2022 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Cycle rally taken out to create awareness against cyber crimes
साइबर जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली में शामिल डीसी यशपाल और एसपी उदय सिंह मीना व अन्य प्रशासनिक
पुलिस की ओर से बुधवार को साइबर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रशासन के सहयोग से साइबर जागरूकता के लिए यह कदम उठाया गया। रैली में शामिल साइकिल सवारों ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए 1930 मीटर साइकिल चला कर संदेश दिया। रैली में सरकारी स्कूलों के 150 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल यादव और पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रवींद्र सिंह, सीटीएम मोहित महराना, जिला शिक्षा अधिकारी विरेंद्र मलिक, जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने स्वयं रैली का हिस्सा बनकर शहरवासियों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साइकिल रैली सुबह आठ बजे श्रीराम रंगशाला, सोनीपत रोड रोहतक से शुरू हुई। यह सोनीपत स्टैंड, अंबेडकर चौक, छोटूराम चौक होते हुए वापस अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, सुभाष चौक, अशोका चौक, बजरंग भवन, मॉडल टाउन मार्केट, शीला टी-प्वाइंट, सोनीपत रोड से श्रीराम रंगशाला पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि आमजन को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसके तहत हर व्यक्ति को साइबर अपराध के खतरों व उनके बचाव के बारे जानकारी होना जरूरी है। नशे की रोकथाम व नशे के खिलाफ भी आमजन को जागरूक बनकर आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराध बढ़ता जा रहा है, इसलिए साइबर अपराध के बारे में आमजन को जागरूक करना जरूरी है। इसी कड़ी में प्रदेश में हर महीने प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता के लिए अलग-2 कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 आमजन तक पहुंचाने के लिए ही 1930 मीटर साइकिल रैली आयोजित की गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविंद्र ने कहा कि भिवानी रोड पर राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया। छात्रों ने अपनी साइकिल पर पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट लगाकर साइबर जागरूकता रैली का हिस्सा बने। किसी के साथ अगर ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो वह तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध थाना रोहतक या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed