फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber raahgiri : Put two step lock on e-mail and social media accounts

साइबर राहगीरी : ई-मेल व सोशल मीडिया अकाउंट पर दो स्टेप लॉक लगाएं

Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Cyber raahgiri : Put two step lock on e-mail and social media accounts
रोहतक। साइबर राहगीरी के तहत साइबर क्राइम थाने की पुलिस रविवार को ताऊ देवीलाल पार्क में पहुंची और मौजूद लोगों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति सतर्क किया। बताया कि सुरक्षा के लिए दो स्टेप लॉक ई-मेल व सोशल मीडिया पर जरूर लगाएं, ताकि कोई आपका अकाउंट हैक न कर सके।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है , साथ ही इंटरनेट का प्रयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम ऑनलाइन मोबाइल, लैपटाॅप या अन्य डिवाइस से किए जाते हैं। अपराधी ऑनलाइन झांसा देकर आम लोगों से पैसे ठग रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को सावधान रहना होगा। तभी ठगी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


जल्दबाजी में न करवाएं शिकायत दर्ज
एक्सपर्ट ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति जब 1930 पर काॅल करता है तो वहां कार्यरत कर्मचारी द्वारा डिटेल्स पूछी जाती है तो पीड़ित हडबडाहट में पूर्ण डिटेल्स नहीं देता और फोन काट देता है। ऐसे में शिकायत अधूरी रह जाती है। 1930 पर काल करने से पहले पीड़ित का नाम, मोबाइल फोन नंबर, निकटतम पुलिस स्टेशन, जिला, बैंक का नाम, डेबिट राशि, खाता संख्या व वॉलेट मर्चेंट, यूपीआई आईडी बताएं, जिससे राशि डेबिट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सावधानी भी बरतें
- आम नागरिक व विद्यार्थी व्हाट्सअप पर किसी भी अनजान वीडियो कॉल को स्वीकार न करें।
-सोशल मीडिया पर सोच-समझकर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed