फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cyber fraud of 2.96 lakhs from a Rohtak businessman, police registered a case and started investigation

Haryana: रोहतक के व्यापारी से 2.96 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Thu, 10 Oct 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Oct 2024 01:56 PM IST
सार

रोहतक के रिठाल फोगाट गांव में ही एक अन्य घर में भी चोरी की वारदात हुई, जहां चोरों ने ताला तोड़कर 31,000 रुपये नकदी और लगभग 70,000 रुपये के चांदी के जेवर चुरा लिए।

विज्ञापन
Cyber fraud of 2.96 lakhs from a Rohtak businessman, police registered a case and started investigation
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के किला मोहल्ला निवासी परचून व्यापारी चंद्रप्रकाश के साथ साइबर अपराधियों ने 2.96 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। चंद्रप्रकाश ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि साइबर अपराधियों ने ग्रॉसरी का आर्डर कैंसिल होने के बहाने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा और जैसे ही उन्होंने लिंक ओपन किया, उनके येस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 2,96,000 रुपये कट गए।

विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी से परचून का सामान ऑर्डर किया था। एक व्यक्ति ने कंपनी का प्रतिनिधि बनकर कॉल किया और कहा कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है, जिसे दोबारा से लगाने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनके क्रेडिट कार्ड से बड़ी राशि काट ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रिठाल फोगाट गांव में ताला तोड़कर 3.5 लाख की चोरी, नगदी और जेवर गायब

रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के रिठाल फोगाट गांव में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने रात के समय घर का ताला तोड़कर 85,000 रुपये की नकदी और 3.5 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित आजाद ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर की रात को पूरा परिवार सो रहा था और जब सुबह उठे, तो देखा कि दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से नकदी व जेवर गायब थे।

एक और घर में चोरी, 1 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

रोहतक के रिठाल फोगाट गांव में ही एक अन्य घर में भी चोरी की वारदात हुई, जहां चोरों ने ताला तोड़कर 31,000 रुपये नकदी और लगभग 70,000 रुपये के चांदी के जेवर चुरा लिए। पीड़ित संदीप ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर की रात को घर में सो रहे थे, इसी दौरान चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ा और नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed