फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   cyber crime

साइबर ठग ने दोस्त बनकर ठगे 1.24 लाख रुपपये

Mon, 25 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
रोहतक। साइबर ठग ने बसंत विहार कॉलोनी निवासी व्यक्ति का दोस्त बनकर उसके नंबर पर स्कैन कोड भेजकर दो खातों से 1.24 लाख रुपये ठग लिए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन अस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह ने बताया कि वह बसंत विहार का रहने वाला है। उसकी पत्नी दर्शना के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। जिसने खुद को राज सिंह का दोस्त रूपचंद राठी बताया। इसके बाद उसने राज सिंह से ही बात करवाने के बारे में कहा। राज सिंह से बात करने के दौरान उसने कहा कि उसने अपने एक दोस्त से 25-30 हजार रुपये लेने है। जिसे वह आपके खाते में डलवा रहा है। रुपये डलवाने के लिए मोबाइल नंबर मांगा। मोबाइल नंबर लेने के बाद ठग ने पत्नी के नंबर पर एक कोड भेजा और कहा कि उसे फोन पे पर स्कैन कर लो और पिन डाल कर भेज दो। इसके बाद राज सिंह को विश्वास दिलवाने के लिए उसने 5 रुपये का कोड भेजा, जिसे स्कैन करने पर पांच रुपये खाते से डेबिट हो गए व तुरंत ही 10 रुपये वापस जमा हो गए। इसी प्रकार ठग ने पहले 20 हजार और फिर 4 हजार का कोड भेजा। जिसे स्कैन करने पर राज सिंह के खाते से 24 हजार रुपये डेबिट हो गए। इसके बाद ठग ने दूसरे बैंक खाते से 25-25 हजार के चार लिंक भेजे, जिसे स्कैन पर खाते से 1 लाख रुपये डेबिट हो गए। इस तरह ठग ने बातों में उलझा कर राज सिंह को 1.24 लाख रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed