रोहतक में लगेंगे अत्याधुनिक तकनीक से युक्त सीसीटीवी कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरों से बचकर कानून की आंखों में धूल झोंकने वाले अपराधी सावधान हो जाएं। जिला प्रशासन ने शहर में हुए इस उपद्रव से सबक लेते हुए इसका भी रास्ता ढूंढ निकाला है। नगर निगम शहर में बिना तार और हाई रेज्यूलेशन के करीब ढाई करोड़ की लागत के 29 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी में है।
अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इन सीसीटीवी कैमरों को शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। नगर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय को इसके लिए प्रपोजल भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी।
पहले लगाए थे 40 कैमरे शहर में पहले करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कुछ सीसीटीवी कैमरों को छोड़कर ज्यादातर कैमरे खराब रहे। रही सही कसर पिछले दिनों हुए उपद्रव ने पूरी कर दी। उपद्रवियों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया।
यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे शहर में नगर विकास न्यास शीला बाइपास, दिल्ली बाईपास, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड, सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, भिवानी बस स्टैंड, हिसारा रोड, कोर्ट के पास, किला रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नगर निगम ने नए सीसीटीवी कैमरे मंगवाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को प्रस्ताव भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही इस पर शीघ्र काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बार सीसीटीवी कैमरे अत्याधुनिक तकनीक के मंगवाए गए हैं। केके वाष्णेय, एटीपी नगर निगम