फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cursed Congress, praised Modi

Rohtak News: कांग्रेस को कोसा, मोदी का गुणगान

Mon, 09 Oct 2023 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cursed Congress, praised Modi
महम में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़। संवाद
महम। 152-डी, रोहतक-हांसी रेलवे लाइन, रोहतक में रेलवे फ्लाईओवर विपक्ष को दिखाई नहीं देता, जबकि यह विकास का एक नमूना मात्र है। रोहतक-हांसी वाया महम रेल लाइन का बजट कांग्रेस अपने दस साल के कार्यकाल में नहीं ला सकी। यह बात रविवार को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मंच से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा पर क्षेत्र का विकास न कराने के आरोप लगाए। उन्होंने पीएम की हर घर शौचालय, हर घर गैस कनेक्शन देने की बात कही। धनखड़ ने कहा कि आज दुनिया में उसी देश की आवाज सुनी जाती है जो शक्तिशाली हो और जिसके नेता में दम हो। जी-20 सम्मेलन में शक्तिशाली देशों के नेता मोदी के पीछे-पीछे चलते नजर आए थे। कांग्रेस शासनकाल में नेताओं की विदेशों के एयरपोर्ट पर तलाशी होती थी। मोदी ने देश की सेनाओं को मजबूत किया और अब दुनिया भारत की आवाज सुनती है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बाद विदेशों में अपनी छाप छोड़ने वाले मोदी दूसरे व्यक्ति हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पीएम ने लोस और विस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया। उन्होंने पन्ना प्रमुखों से आह्वान करते हुए कहा कि वह चुनाव 2024 के लिए कमर कस लें और मोदी सरकार की उपलब्धियों घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम संयोजक और एवं प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य राधा अहलावत राधा अहलावत ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया और मजबूती से अपनी हिस्सेदारी निभाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरखड़ा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ढाका, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा से दिनेश शास्त्री, मेयर मनमोहन गोयल, डिप्टी मेयर राजू सहगल व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।





कांग्रेस दे रही जातिवाद को बढ़ावा : डॉ. अरविंद



सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद को बढ़ावा देते हुए भाईचारा खराब कर रही है। इन्होंने हमेशा भ्रष्टाचार, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति की है। अब जनता इसे समझ चुकी है और इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।





जूतम-पैजार के जरिए बाहर आ रहे हैं कांग्रेस के संस्कार : जांगड़ा

राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस के जो संस्कार हैं, वह जूतम-पैजार के जरिए बाहर आ रहे हैं। वर्चस्व की जंग में कांग्रेसी नेता एक दूसरे की टांग खिंचाई का काम कर रहे हैं। कांग्रेस को देश व प्रदेश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। खुले मंच से देश की बहन-बेटियों को गालियां दे रहे हैं, मतदाताओं को राक्षस कह रहे हैं। इंडिया अलाइंस में जुड़ीं पार्टियों के नेता सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कह रहे हैं।






सनातन धर्म के विरोधियों को सबक सिखाएगी देश की जनता : ग्रोवर



पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने आपको जनेऊधारी ब्राह्मण बताने वाले पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे एवं मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म विरोधी बयान पर कांग्रेस का रूख स्पष्ट करें। इंडिया अलाइंस क्या देश व देश के बहुसंख्यक लोगों के धर्म को लांछित करने के लिए ही बना है। इसमें शामिल ज्यादातर घटक हिंदू और सनातन धर्म का लगातार खुले मंच से अपमान कर रहे हैं और कांग्रेस चुप्पी साधे बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed