फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Culverts will be built in the fields for four lakh rupees, pipelines will be laid for drainage on Ladhaut Road.

Rohtak News: खेतों में चार लाख से बनेंगी पुलिया, लाढ़ौत रोड पर डलेगी निकासी के लिए पाइपलाइन

Mon, 04 May 2026 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Culverts will be built in the fields for four lakh rupees, pipelines will be laid for drainage on Ladhaut Road.
10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।
रोहित राठौर
विज्ञापन

रोहतक। जनप्रतिनिधियों ने किलोई गांव की दोनों पंचायतों के लिए अलग-अलग विकास कार्यों की योजना बनाई है जिसको प्रशासन के माध्यम से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। किलोई के खेताें में करीब चार लाख रुपये से कई पुलिया बनाई जाएंगी। साथ ही, लाढ़ौत रोड पर ड्रेन में बरसाती पानी निकालने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
किलोई खास और किलोई दोपाना की पंचायतों ने प्रशासन के माध्यम से विकास कार्यों को तेजी दी है। जिला पार्षद सतपाल ने बताया कि गांव के दादी भदा मंदिर में टिन शेड डलवाया जा चुका है। पांज्याण पाने में बने पार्क में पानी की व्यवस्था कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

गांव में अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। ब्लॉक पार्षद वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किलोई खास के एचपीसी क्लब में शेड डलवाया जा चुका है। पाेलंगी और गुमाण रोड पर क्यू शेल्टर भी बना दिए गए हैं। काकरा वाले जोहड़ के पास भी टिन शेड डलवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान भूमि की भी मरम्मत करवा दी गई है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किलोई दोपाना में भी 50 लाख रुपये के और भी विकास कार्य करवाने की तैयारी है। किलोई दोपाना की सरपंच पूजा रानी ने बताया कि कई गलियों का निर्माण बजट आने पर पूरा किया जाएगा।
पुस्तकालय और कम्युनिटी सेंटर की मांग प्रशासन को भेजी है। बीसी चौपाल का भी बजट आने वाला है। गुमाणा रोड से मंढाक धाम के कच्चे को पक्का करवाया जाएगा। इसका एस्टीमेट बन चुका है। संवाद
--------
बॉक्स में हाईलाइट करें
किलोई खास के सामुदायिक केंद्र में चौपाल कार्यक्रम आज

अमर उजाला की ओर से किलोई खास के सामुदायिक केंद्र में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे चौपाल कार्यक्रम रखा गया है। इसमें बीडीपीओ जितेंद्र चौहान और एसईपीओ अशोक कुमार मुख्य रूप से शामिल होकर जन समस्याएं सुनेंगे।
------
फोटो : 09

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार गांव में महिला चौपाल का कार्य पूरा करवाया जाएगा। गांव में कचरा निष्पादन के लिए मशीन भी लगवाई जाएगी। गलियों व नालियों का निर्माण भी बजट उपलब्ध होने पर करवाया जाएगा। गांव में विलेज नॉलेज सेंटर बनाने का भी प्रस्ताव है।

- विजय कुमार, सरपंच किलोई खास

-------

फोटो : 10

काकरा वाले जोहड़ का बजट उपलब्ध होने पर सुंदरीकरण करवाया जाएगा। हालांकि, तालाब का पानी निकलवाकर सुखा दिया है। एससी चौपाल का निर्माण तेजी से करवाया जाएगा। गलियों का निर्माण और गुमाणा चौक के निकट गली का निर्माण भी होना है।

- पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना

-------
फोटो : 11
शिव मंदिर, मंढाक धाम व शनि मंदिर में टिन शेड डलवाए जाएंगे। खेतों के कच्चे रास्ते को पक्का करवाया जाएगा। पाेलंंगी रोड के अधिकतर कच्चे रास्तों को सुधारा जाएगा। आगामी बजट आने पर हर संभव कार्य करवाए जाएंगे।
- वीरेंद्र कुमार, ब्लॉक पार्षद
------
फोटो : 12
किलोई गांव की पंचायतों सहित वार्ड-6 की अन्य पंचायतों में करीब 1.64 करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे। मुख्य रूप से आमजन की जरूरतों के अनुसार कार्य शामिल होंगे।
- सतपाल हुड्डा, जिला पार्षद, वार्ड-6
-------
ग्रामीणों की यह भी नाराजगी
फोटो : 13
गली में लंबे समय से पानी भरा होने की समस्या रहती है। कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। जाम हुए नाले को खुलवाने की मांग भी की जा चुकी है।
- संजय कुमार, किलोई

--------
फोटो : 14
गली में गंदा पानी जाम होने से रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। सप्लाई के समय पानी गली में भर जाता है। इसकी शिकायत पंचायत व अन्य अफसरों को कई बार की जा चुकी है।
- मुकेश, किलोई
-------
फोटो : 15
निकासी की व्यवस्था बिल्कुल ठप है। स्कूलों में बच्चों को बाइक पर बैठाकर छोड़कर आना पड़ता है। पानी और निकासी की समस्या से हर कोई परेशान है।
- संदीप, किलोई।
-------
फोटो : 16
नाले व नालियों से दुर्गंध आ रही है। इन समस्याओं को समाधान हो सकता है लेकिन राजनीति के कारण नहीं हो रहा है। नालों की सफाई होनी चाहिए। पानी की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

- बलबीर, किलोई

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

10-पूजा रानी, सरपंच, किलोई दोपाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed