फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cultural activities on stage, slogans of protesters resonated outside

मंच पर सांस्कृतिक गतिविधियों में धमाल, बाहर गूंजते रहे प्रदर्शनकारियों के नारे

Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural activities on stage, slogans of protesters resonated outside
सीएम से मिलने जा रहे छात्र नेता दिपक धनखड़ से बातचीत करती पुलिस । संवाद - फोटो : RohtakCity
रोहतक। एमडीयू में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह के चलते शनिवार को दिन भर गहमा-गहमी का माहौल रहा। टैगोर सभार के मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल रहा तो बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के नारों का शोर गूंजता रहा।
विज्ञापन

मेहमानों को खूब भाया लस्सी, चटनी का देसी खाना
विवि परिवार ने मेहमान नवाजी में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी। दोपहर के खाने में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए। इसमें देसी लस्सी व तीन तरह की चटनी, खीर व आइसक्रीम का मेहमानों ने जमकर लुत्फ उठाया। पुदीना व प्याज-टमाटर की चटनी लोगों ने चटकारे लेकर खाई।
विज्ञापन

सीएम से नहीं मिल पाए अभिभावक
नियम 134ए का प्रावधान दोबारा लागू कराने की मांग को लेकर शनिवार को अभिभावक एमडीयू पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर नियम की बहाली व नए सत्र का शेड्यूल जारी कराने की अपील करनी थी। एमडीयू परिसर में सीएम की सुरक्षा के तैनात पुलिस ने दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन व अभिभावकों को आगे नहीं बढ़ने दिया। नतीजतन वे सीएम नहीं मिल पाए। इसके चलते सभागार के बाहर नारेबाजी कर लौट बैरंग लौट गए। संगठन के उपाध्यक्ष रोहताश सिंहमार ने बताया कि बीडीपीओ राजपाल चहल व पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद ने उनकी शिकायत ली और मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फीस वृद्धि के मुद्दे पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
एमडीयू की संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने शनिवार को एमडीयू में रोष प्रदर्शन किया। यहां विश्वविद्यालय में हुई फीस वृद्धि को लेकर छात्र संगठनों ने नारेबाजी की। विद्यार्थी अपनी बात सीएम तक पहुंचाना चाहते थे। पुलिस ने इन्हें सभागार की ओर आगे नहीं बढ़ने दिया। सीएम का काफिला गुजरा तो विद्यार्थियों जय जवान जय किसान चौक पर नारों के जरिये अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन में छात्र एकता मंच से अजय, दिशा छात्र संगठन से इंद्रजीत, एसएफआई से प्रशांत, अर्जुन, एआईडीएसओ से राजेश, वाल्मीकि छात्र महासभा से रमन, एकलव्य छात्र संगठन से दीपक व सीवाईएसएस से लोकेश शामिल रहा।
-----
तीन घंटे पुलिस हिरासत में रहा दीपक धनखड़
एमडीयू में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे छात्र दीपक धनखड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुरक्षा के लिहाज से उसे तीन घंटे पुलिस ने हिरासत में रखा। सीएम के जाने के बाद उसे छोड़ा गया। छात्र दीपक ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की शांति पूर्वक मांग को दबाने का यह निंदनीय कार्य प्रशासन ने किया है। सभी कॉलेजो के छात्र नेता विद्यार्थियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने आए थे। इस मौके पर प्रीतम अहलावत, पंकज अहलावत, राही, अन्नू कुमारी, काजल, कीर्ति, मानसी, दिव्या गुलिया, तमन्ना, साक्षी समेत अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।
विवि के सहयोग का किया वादा
समारोह में पहुंचे पूर्व छात्रों ने वी आर प्राउड टू बी एमडीयू एलुमनाई की उद्घोषणा करते हुए अपने मातृ संस्थान व विभाग के लिए समर्पण-सहयोग का संकल्प लिया। खास मेहमानों ने सीएम के आह्वान पर माइक से अपने सहयोग का वादा भी किया। आईपीएस अधिकारी अजय तोमर, यूएसए से वैज्ञानिक ओपी धनखड़, ओमन में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॅजी के प्रोफेसर डॉ. सैयद रिजवान, यूके से प्रतिष्ठित मनोवैज्ञानिक डॉ. मल्लिका शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। समारोह के दौरान दीप से अचानक आग की तेज लपटें उठी। इसे मंच से हटाकर बुझा दिया गया।
एलुमनाई एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल तथा न्यायाधीश गौतम मनन ने विशेष रूप से विधि विभाग के लिए परामर्श एवं मार्गदर्शन किया जाएगा। रियायती विधि सेवाएं मुहैया कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

- आलोक मित्तल, एडीजीडीपी सीआईडी।
महिलाओं व बच्चों को निशुल्क कानूनी सहायता देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके लिए विवि में पैरा लीगल वालंटियर बनाए जाएंगे। इस ओर खुद भी प्रयास करूंगा।
- गौतम मनन, न्यायाधीश, दिल्ली।
विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
- राजेश जैन, एमडी, एलपीएस बोसार्ड।
इमसार विभाग के छात्रों के लिए मेंटरशिप व सॉफ्ट स्किल विकसित करने का कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
- हर्ष भनवाला, पूर्व चेयरमैन नाबार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed