फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cruelty case: Girl says wrong thing happened in school

दरिंदगी मामला : बच्ची बोली- स्कूल में हुआ गलत काम

Sat, 29 Mar 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cruelty case: Girl says wrong thing happened in school
रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र निवासी 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत के मामले में संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, पीजीआईएमएस में उपचाराधीन बच्ची की हालत में सुधार है। शनिवार को उसे छुट्टी दे दी जाएगी। काउंसिलिंग के दौरान पीड़ित बच्ची पहली बार बोली और उसने स्कूल में गलत काम की बात कही है। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और उसके बाद ही अगला कदम उठाएगी।

शुक्रवार को काउंसिलिंग के दौरान बच्ची को वार्ड में घुमाया गया। इसी दौरान काउंसिलिंग की गई। बच्ची ने काउंसलर को बताया कि वह वह एक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है और उसमें केवल शिक्षिकाएं ही हैं, लेकिन वहा पर एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने इसी आधार पर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची कुछ बता नहीं पा रही थी और परिजनों को भी जानकारी नहीं थी। इसके चलते ही आरोपी की पहचान करने में थोड़ी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed