{"_id":"66454055443304ec440ef285","slug":"crowd-of-devotees-gathered-on-ashtami-lamps-of-faith-lit-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110336-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था के दीप जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था के दीप जले
Thu, 16 May 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 16 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करतीं श्रद्धालु।
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। दरबार में अलसुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया। जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए।
पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल का कहना है कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसको लेकर पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगा दी जाती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात रस्म पूरी कर बच्चों के बाल उतरवाकर की भक्तों ने पूजा-अर्चना की।