फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   criminal hit and murder lady

जब पीछा छुड़ाने लगा तो महिला ने मांगे पांच लाख रुपये, तो आरोपी ने की सिर में ईंट मारकर हत्या

Sun, 31 May 2020 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
criminal hit and murder lady
criminal hit and murder lady
रोहतक। सेक्टर-2 के एक निजी स्कूल में प्रवासी श्रमिक ने अपने साथ लिव इन में रह रही महिला की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी 12 घंटे में ही सुलझा ली और आरोपी को बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसे अब रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मृतका व आरोपी करीब एक साल से सहमति संबंध में रहते थे। आरोपी महिला से अब अपना रिश्ता खत्म करना चाहता था। रिश्ता खत्म करने की एवज में महिला आरोपी से पांच लाख रुपयों की मांग करती थी। जिस पर आरोपी ने परेशान होकर शुक्रवार-शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे महिला के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी और चौकीदार की साइकिल चुरा कर भाग गया था।
विज्ञापन

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित एक निजी स्कूल में एक महिला का खून से सना शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। मृतका की उम्र करीब 40 साल है और वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है और हाल फिलहाल पिछले 15 साल से रोहतक में ही रह रही थी। महिला सेक्टर-1 निवासी नसीब कौर के घर पर मेड का काम करती थी और निर्मल स्कूल में करीब एक सप्ताह से रह रही थी। नसीब कौर की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में केस दर्ज किया गया है। मामले को हल करने के लिए थाना अर्बन एस्टेट व सीआईए-2 स्टाफ की विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ से आरोपी मुकेश उर्फ हल्ले निवासी गांव धर्मपुरा जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 9 साल पहले अपने गांव में भी हत्या करके हो गया था आरोपी फरार
जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश उर्फ हल्ले की उम्र करीब 40 साल है व वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। आरोपी शादीशुदा है और तीन बच्चे है, जो गांव में ही रहते हैं। आरोपी ने करीब 8-9 साल पहले अपने गांव में गोली चलाई थी, जिसमें एक युवक की मौत हुई थी और एक घायल हुआ था। उक्त मामले में आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी एमपी से अपने गांव से हरियाणा में आ गया। हरियाणा में रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़ व अन्य स्थानों पर रह चुका है। आरोपी पिछले एक साल से बहादुरगढ़ में रह रहा है।

एक साल पहले हुई थी महिला से पहचान
एक साल पहले आरोपी रोहतक में रहता था, जहां उसकी पहचान उक्त मृतक महिला से हुई थी। मुकेश व महिला रामगोपाल कॉलोनी में किराये पर रहते थे। एक साल पहले मुकेश बहादुरगढ़ चला गया। करीब 3-4 माह पहले महिला ने एक व्यक्ति से शादी की थी। कुछ समय बाद महिला का पति उसे छोड़कर चला गया। महिला पिछले कुछ समय से निर्मल स्कूल में बने कमरे में रह रही थी। आरोपी मुकेश पिछले एक सप्ताह से महिला के संपर्क में था। मुकेश हर रोज शाम को महिला से मिलने आता था व सुबह चला जाता था। महिला द्वारा शादी के कारण मुकेश उससे खफा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed