{"_id":"640956de357403f51a0cf314","slug":"youth-stabbed-to-death-on-holi-in-rohtak-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हिंसा: डीजे पर थिरकते समय कहासुनी, बहन के घर युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होली पर हिंसा: डीजे पर थिरकते समय कहासुनी, बहन के घर युवक की चाकू मारकर हत्या
Thu, 09 Mar 2023 09:17 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 09 Mar 2023 09:17 AM IST
सार
रोहतक के सेक्टर पांच से बहन के घर रामगोपाल कालोनी में दो भाई होली खेलने गए थे। जहां गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते तीन युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की रामगोपाल कालोनी में बुधवार दोपहर बाद उस समय होली का जश्न मातम में बदल गया, जबकि डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहन के घर आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तुलाराम यूपी के हमीरपुर स्थित गांव नौहाई गांव का रहने वाला था। अर्बन एस्टेट थाने में डीजे संचालक सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हमीरपुर का रहने वाला है मृतक तुलाराम
यूपी के हमीरपुर स्थित नौहाई गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई तुलाराम के साथ सेक्टर 5 में झोपड़ी डालकर रहता है। रामगोपाल कॉलोनी में किराये पर रही बहन मालती के घर होली खेलने भाई के साथ आया था। गली में डीजे पर डांस चल रहा था। डीजे को लेकर कहासुनी हो गई। डीजे बजाने वाले युवक रौनक ने इसी बात को लेकर उसके भाई तुलाराम की छाती में चाकू मारकर दिया।
विज्ञापन
चाकू लगने से उसका भाई गिर गया। उसके बावजूद रौनक ने पत्थर उठाकर उसके भाई की छाती पर मारा। साथ ही उसके दोस्तों ने डंडे व रॉड से हमला किया। इससे उसका भाई बेहोश हो गया। आरोपी चाकू सहित मौके से फरार हो गए। हमीरपुर निवासी लखन व एमपी के टीकमगढ़ निवासी दीपू उसके भाई को पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बजा रहे युवक रौनक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन