फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Yashpal Malik is BJP's agent, engaged in collecting money, haryana khap, rohtak khap, jat khap

भाजपा के एजेंट है यशपाल मलिक, चंदा वसूलने में लगे : सर्वखाप

Sat, 27 May 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 May 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Malik is BJP's agent, engaged in collecting money, haryana khap, rohtak khap, jat khap
यशपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
 जाट आरक्षण आंदोलन के बाद सर्वखाप पंचायत द्वारा बनाए गए जाट समाज राहत कोष ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के सामने चंदे का ब्योरा पेश किया। इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर यशपाल मलिक प्रदेश के जाटों को बरगला रहे हैं। वे भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका मकसद केवल चंदा वसूलना है और सरकार के इशारे पर जाट आरक्षण के मुद्दे को 2019 तक उलझाकर रखना है। 
विज्ञापन


सर्वखाप पंचायत के संयोजक महेंद्र सिंह नांदल के नेतृत्व में हुई प्रेस कांफ्रेंस में ट्रस्ट के लोगों ने ब्योरा दिया। पदाधिकारियों ने बताया कि 11 मार्च 2016 को जाट समाज राहत कोष ट्रस्ट बनाया गया था। इसके अंतर्गत अस्थल बोहर केनरा बैंक में खाता खोला गया। कुल मिलाकर इस खाते में 4 लाख 59 हजार 427 रुपये ब्याज समेत 4 करोड़ 59 लाख 80 हजार 279 रुपये की धनराशि एकत्रित हुई। महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि राहत कोष से 3 करोड़ 48 लाख 64 हजार रुपये पीड़ितों को दिए गए।
विज्ञापन


2 लाख 20 हजार रुपये हाईकोर्ट चंडीगढ़ और न्यायिक आयोग गुरुग्राम में पैरवी के लिए खर्च हुए। इसके अलावा महम में हुए सम्मान समारोह समेत अब तक कोष से 3 करोड़ 90 लाख 20 हजार 221 रुपये खर्च हो चुका है। शेष राशि बैंक में जमा है। सीए से ऑडिट कराकर इसकी जानकारी खापलैंड.इन वेबसाइट पर भी डाल दी गई है। इस दौरान हुड्डा खाप के पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा ने यशपाल मलिक पर निशाना साधा। कहा कि यशपाल मलिक का उद्देश्य प्रदेश से चंदा इकट्ठा कर अपने काम में लगाना है। वह भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। जसिया धरने पर आए चंदे में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। जिस तरह खाप ने पाई-पाई का हिसाब दिया है उसी तरह अन्य संगठन भी पूरा हिसाब समाज के सामने दें। समाज की पहली मांग जेलों में बंद युवाओं को बाहर निकलना था, लेकिन अभी तक एक भी युवा बाहर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 समाज को बरगलाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान जयसिंह अहलावत, प्रधान तस्वीर सिंह राठी, 84 खाप प्रधान हरदीप अहलावत, प्रधान केदार सिंह कादियान, प्रधान सुरेंद्र दहिया, प्रधान रणधीर सिंह सरोहा, कैप्टन जगवीर मलिक और सुरेश देशवाल आदि मौजूद रहे। 


29 को जसिया में होगी बैठक 
सरकार के साथ हुए समझौते पर चर्चा के लिए 29 जून को जसिया में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक होगी। समझौते पर अभी तक क्या अमल हुआ है और कब तक जाट समाज की मांगें पूरी होगी इसकी समीक्षा की जाएगी। इसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed