फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women police station open, a men injured his wife same day

इधर महिला थाने का उद्घाटन, उधर पति ने पत्नी को घोंपा चाकू

Sat, 29 Aug 2015 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Aug 2015 02:48 AM IST
विज्ञापन
women police station open, a men injured his wife same day
 एक तरफ तो शहर में शुक्रवार को महिला थाने का उद्घाटन हो रहा था तो दूसरी तरफ एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप दिया। मकड़ौली कलां निवासी महिला थाने में पहली शिकायत अपनी पति के खिलाफ ही लेकर पहुंची। महिला ने अपने पति पर उसे चूहे मारने की दवा खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि मेरे पति के किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंध हैं, इसलिए मेरा पति मुझे चाकू घोंपकर मारना चाहता है। महिला थाना पुलिस ने पीजीआई में पीड़ित का मेडिकल कराया है। महिला पुलिस थाने में पहले दिन महिला अपराध से जुड़ी तीन शिकायतें पहुंची, लेकिन पुलिस ने बेहतर साबित करने के चक्कर में एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस रातभर कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन


मकडौली कलां निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति के गांव की एक महिला से अवैध संबंध हैं। आरोप है कि शुक्रवार को उसने अपने पति को अन्य महिला से संपर्क रखने को लेकर चेताया। इस पर आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी पति ने जमकर महिला की पिटाई की। फिर महिला ने शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। तभी महिला पीसीआर गांव पहुंची और महिला को घायल अवस्था में लेकर पीजीआई आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले किलोई सीएचसी में कराओ मेडिकल
एक तरफ तो पुलिस महिला को लेकर जैसे तैसे करके पीजीआई पहुंची। यहां डॉक्टरों ने महिला की मेडिकल जांच करने से इनकार कर दिया। महिला एएसआई विमला ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला का मेडिकल किलोई सीएचसी में कराने की बात कही। विमला ने कहा कि घायल अवस्था में अब महिला को सीएचसी लेकर कैसे जाएं। एक घंटे की जद्दोजहद के बाद पीजीआई के डॉक्टरों ने महिला का मेडिकल किया।

व्रत नहीं रखती तो हत्या कर देता पति
पीड़ित महिला का कहना है कि वह प्रत्येक सोमवार का व्रत रखती है। आरोप है कि पिछले सोमवार को उसके पति ने उसे खाने में चूहे मारने की दवा देकर हत्या करने का प्रयास किया। लेकिन महिला का व्रत होने के कारण उसने खाना खाने से इनकार कर दिया।
 
दूसरी शिकायत
महिला थाने में दूसरी शिकायत पारिवारिक झगड़ेे को लेकर आई। साई कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। 


पहले लव मैरिज- अब सास-बहु का झगड़ा, महिला पीसीआर पहुंची मौके पर
ऐसा ही एक मामला वसंत विहार में सामने आया। एक साल पहले लव मैरिज करने वाली महिला ने शुक्रवार शाम को अपनी सास पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मामला बढ़ने के बाद शिकायत महिला हेल्पलाइन पर की गई। तभी महिला एएसआई विमला पीसीआर लेकर मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने सास और बहु दोनों को शांत किया। दोनों तरफ से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed