{"_id":"52c64b15ae3f4f7f27479663a640425a","slug":"women-beaten-by-husband-gils-come-in-help-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटती रही महिला, नहीं मिली हेल्पलाइन से मदद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटती रही महिला, नहीं मिली हेल्पलाइन से मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की चारदीवारी के बीच शुरू हुआ पति-पत्नी का विवाद शुक्रवार को शिवाजी
विज्ञापन
नगर थाने तक पहुंच गया। पति ने महिला को पीटा तो पीड़िता ने एमडीयू में
पढ़ने वाली अपनी सहेली को बुला लिया। सहेली छात्र एकता मंच की छात्राओं के
साथ कमला नगर पहुंची तो महिला के परिजनों की त्योरियां चढ़ गईं।
इसके बाद उन्होंने छात्राओं को कमरे में बंद करने की कोशिश भी की। इस पर छात्राओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। यहां फोन उठाकर सलाह दी गई कि आप महिला हेल्थ लाइन पर फोन करें। जब छात्राओं ने महिला हेल्प लाइन पर फोन किया तो वहां फोन ही नहीं उठा।
थक-हारकर छात्राओं ने खुद ही मोर्चा संभाला और शिवाजी नगर में थाने में आकर शिकायत दी। हालांकि शाम होते-होते विवाद समझौते की राह पर चल पड़ा। देर शाम पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया।
मूलरूप से माडौदी निवासी युवती का विवाह करीब 12 वर्ष पहले कमला नगर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई बार महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत भी की।
हालांकि पंचायती तौर पर फैसले के बाद विवाद निपट गया। इसके बाद महिला ससुराल आ गई। महिला का आरोप है कि पति इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करता रहा, यौन प्रताड़ना भी देता रहा। शुक्रवार दोपहर को पति ने फिर महिला से मारपीट की। इस पर महिला ने एमडीयू में पढ़ने वाली अपनी सहेली को सूचना दे दी। सहेली छात्र एकता मंच की छात्राओं के साथ पीड़िता के घर पहुंच गई।
छात्र एकता मंच की छात्राओं ने उसके ससुराल वालों से बात करने का प्रयास किया, तो उन्होंने छात्राओं के साथ भी अभद्रता की। आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को कमरे में बंद करने की भी कोशिश की। छात्राओं ने कंट्रोल रूम फ ोन कर इसकी सूचना दी, तो उन्होंने महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना देने की सलाह दी।
आरोप है कि छात्राओं ने देर तक महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल की, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई।
लिखित में दोनों पक्षों ने शिकायत दी थी, बाद में लिखित में ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
प्रमोद कुमार, पीएसआई, शिवाजी कॉलोनी थाना।