फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman burned, rohtak, haryana, husband, gujrat, mayke, fire, crime

पति साथ नहीं ले गया तो मायके में पत्नी ने आग लगा दी जान

Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman burned, rohtak, haryana, husband, gujrat, mayke, fire, crime
मरने से पहले मजिस्ट्रेट के सामने बयान दे गई महिला, पति के बिना आदर्श नगर स्थित मायके में रहती थी महिला - फोटो : demo pic
पति अपने साथ गुजरात नहीं ले गया तो मायके में रह रही एक महिला ने रविवार सुबह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि ने मरने से पहले महिला मजिस्ट्रेट के सामने अपने पति के खिलाफ बयान दे गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रमेश की बेटी 30 वर्षीय सपना की शादी करीब पांच साल पहले गांधी कैंप के विक्की से हुई थी। इसके बाद विक्की ने गुजरात में नौकरी तलाश कर ली। वह काफी समय तक घर नहीं आया। सपना ने विक्की से कई बार कहा कि वह उसे अपने साथ गुजरात ले जाए, लेकिन विक्की ने उसकी बात नहीं सुनी। फिर महिला अपने मायके के आकर रहने लगी। मायके में आने के बाद भी सपना ने विक्की से कई बार गुजरात ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। जब विक्की ने महिला की बातों पर कोई प्रतिक्रि या देनी बंद कर दी तो वह तनाव में रहने लगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सपना ने रविवार सुबह करीब 11 बजे खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सूचना पर परिजन पहुंचे और जैसे-तैसे करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। झुलसी महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां पर मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किये। महिला ने अपने पति पर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि कई बार विनति करने के बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले गया। इसी कारण वह काफी समय से मायके में रहती थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है। गांधी कैंप चौकी इंचार्ज एसआई जयवीर का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। महिला की कोई संतान नहीं है। विक्की शादी के कुछ दिन बाद ही गुजरात चला गया था। महिला के साथ ले जाने की बात पर विक्की कहता कि मैं तुम्हें साथ नहीं रख सकता। तभी से महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed