{"_id":"5807d0064f1c1b10307038c6","slug":"wife-was-waiting-for-the-moon-ten-minutes-before-accident-took-the-life-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी कर रही थी चांद का इंतजार, दस मिनट पहले हादसे में चली गई पति की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी कर रही थी चांद का इंतजार, दस मिनट पहले हादसे में चली गई पति की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
पति के मौत की खबर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाकरवाचौथ पर चांद निकलने का इंतजार कर रही पत्नी को चांद निकलने से चंद मिनट पहले ऐसी खबर मिली की पूरे घर में कोहराम मच गया। दस मिनट में पहुंचने की कहकर घर से सामान लेने निकले पति (युवक) की कालोनी के मोड़ पर ही मौत हो गई। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में जहां एक युवक की जान चली गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे किसी निजी अस्पताली में भर्ती कराया गया है।
रेवेन्यू कालोनी निवासी मुकेश (38) डीसी कैंप आफिस में टेलीफोन ऑपरेटर था। बुधवार रात वह घर से सामान लेने दिल्ली बाईपास की तरफ आया था। वापस घर जाते समय करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही वह रेवेन्यू कालोनी की तरफ मुड़ा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।
आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक मुकेश की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसकी जानकारी देर रात नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि अपनी-अपनी बाइक पर दोनों ही युवक अकेले थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मुकेश मूलरूप से गुड़ान गांव का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलने पर मॉडल टाउन पुलिस चौकी मौके पर पहुंची। देर रात तक मुकेश के परिजन पीजीआई पहुंच गए थे। हादसे के बाद मुकेश के घर में कोहराम मच गया। करवाचौथ व्रत की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।