{"_id":"5793bc1e4f1c1ba07cc4c19f","slug":"wife-attempts-to-murder-of-husband-husband-murder-wife-kill-death-lover-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी प्रेमी से मिलकर पति को मरवाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी प्रेमी से मिलकर पति को मरवाई गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
murder in love
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर फायरिंग करवा दी। एक गोली महिला के पति की गर्दन के निचले हिस्से में लगी। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद बदमाश उसे मरा समझकर भाग गये। बाद में उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बच गई। करीब दो माह बाद सीआईए ने गोली मारने वाले दो युवकों को पकड़ा तो मामले का खुलासा हुआ है। बचने के लिए महिला घटना के एक माह बाद बेटी को लेकर पति के घर से चली गई। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, क बीर कालोनी पीर वाली गली निवासी सुरेंद्र ऑटो चालक है। वह किराये पर ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। सुरेंद्र ने करीब 14 साल पहले दिल्ली की जरोड़ा निवासी तलाकशुदा सुमन से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दोनों रोहतक में रहते थे। दोनों की एक 11 साल की बेटी है। इसी बीच सुमन का संपर्क प्रदीप फौजी से हो गया। वह फिलहाल सेना में कार्यरत है। सुमन और प्रदीप ने रास्ता साफ करने के लिए सुरेंद्र की हत्या की साजिश रची। 19 मई की रात सुरेंद्र भुगतान लेकर पैदल घर आ आ रहा था। जब वह जींद रोड स्थित श्मशान घाट के पास पहुंचे तो पीछे से आये दो युवकों में से एक ने सुरेंद्र को पकड़ लिया और दूसरे ने पीछे से गर्दन के नीचे गोली मार दी। गोली लगने के बाद सुरेंद्र बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। सुरेंद्र को मरा समझकर आरोपी फरार हो गये। बाद में सुरेंद्र के भाई मंजीत को घटना के बारे में सूचना मिली। उन्होंने सुरेंद्र को पीजीआई में भर्ती करवाया। जहां इलाज होने पर सुरेंद्र की जान बच गई।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
दो दिन पहले सीआईए की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनोें के पास से देसी पिस्तौल मिली। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सुरेंद्र को गोली मारने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र से बात की। तब गोली लगने का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र की पत्नी सुमन और प्रदीप फौजी ने गोली मारने के लिए रुपये दिये थे। पुलिस ने मामले में गिरावड़ और इंद्रा कालोनी के युवक को पकड़ा है।
विज्ञापन
बच्ची को लेकर घर से लापता हुई पत्नी
पुलिस का कहना है कि जब सुरेंद्र को गोली मारी गई तो उसे किसी पर शक नहीं हुआ। गौकर्ण चौकी प्रभारी प्रकाश ने बताया कि गोली लगने के बाद उनके पास पीजीआई से साधारण मारपीट का रुक्का आया था। सुरेंद्र ने भी डॉक्टरों को क हा था कि सिर पर पत्थर लगने से खून बह रहा था। लेकिन घटना के ठीक एक महीने बाद 19 जून को सुमन बेटी को लेकर घर से लापता हो गई। इसके बाद सुरेंद्र ने पत्नी के अपहरण की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसआई प्रकाश ने बताया कि सुमन और उसकी बच्ची के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
गोली अब भी शरीर में फंसी
मामले में सुरेंद्र के भाई मंजीत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गोली भाई के शरीर में फंसी हुई है। हालांकि, अब सुरेंद्र खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना है कि गोली मारने वाले दो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद सुरेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है। इससे पहले सुरेंद्र पत्नी के घर से चले जाने के डर से भी उसके खिलाफ शिकायत देने से बच रहा था।
गोली मारने वाले दो युवकों के पकड़े जाने के बाद सुरेंद्र को गोली लगने की बात का खुलासा हुआ। इसके बाद सुरेंद्र ने पत्नी, उसके प्रेमी सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
- प्रकाश, गौकर्ण चौकी इंचार्ज