Rohtak: जनता कालोनी में मंदिर की दुकान को लेकर हंगामा, अमेरिका से आई महिला के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी दर्शना देवी ने दी शिकायत में बताया कि श्री भगवान वर्मा ने 20 साल पहले मंदिर की दुकान किराये पर ली थी। श्रीभगवान बीमार हो गए हैं और अब वह दुकान चलाती है। रविवार दोपहर करीब दो बजे महिला रेखा शर्मा अपने बेटे व शांति पंडित के साथ आई।
विस्तार
रोहतक के जनता कालोनी मंदिर की दुकान को लेकर हंगामा हो गया है। आरोप है कि अमेरिका से आई महिला रेखा खुद को मंदिर की सेवा समिति की उप प्रधान बता रही हैं। साथ ही 20 साल पहले दी गई दुकान की दीवार तड़वाकर सामान चोरी करवा दिया। शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
दुकान की दीवार तोड़कर सामान चोरी का आरोप
पुलिस के मुताबिक जनता कालोनी निवासी दर्शना देवी ने दी शिकायत में बताया कि श्रीभगवान वर्मा ने 20 साल पहले मंदिर की दुकान किराये पर ली थी। श्री भगवान बीमार हो गए हैं और अब वह दुकान चलाती है। रविवार दोपहर करीब दो बजे महिला रेखा शर्मा अपने बेटे व शांति पंडित के साथ आई। कहा कि दुकान उनकी है।
शिवाजी कालोनी थाने में महिला व अन्य के खिलाफ केस दर्ज
बाहर से युवक बुलाकर न केवल दुकान की दीवार तुड़वा दी, बल्कि सामान भी चोरी किया गया है। पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हुआ है। जब उसके परिजनों ने रोका तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी महिला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
रोहतक की ओमेक्स सिटी से एक युवक अपनी पत्नी को पहले दिल्ली, फिर केरल जाने की कहकर निकला था, लेकिन अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। लेकिन व्हाट्सएप पर मैसेज तो पढ़ रहे है, लेकिन कोई जवाब नहीं दे रहे। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पति केरल जाने की कहकर निकला था, मोबाइल बंद
पुलिस के मुताबिक महिला ऋचा बुद्धिराजा ने शिकायत दी है कि उसके पति 26 मई को उसे मायके जगदीश कालोनी में छोड़कर गए थे। 30 मई को फोन करके बताया कि उसे दिल्ली जाना है। दो दिन बाद बोले, दिल्ली से केरल जरूरी काम के लिए जाना पड़ रहा है। तीन जून को उसकी आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। महिला का कहना है कि दुकान को लेकर उसके ससुर और पति का विवाद चल रहा था। ससुर ने पति को दुकान से निकाल दिया था। साथ ही घर से भी निकलने के लिए कह रहे थे।