फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths robbed a street vendor in Babra mohalla Rohtak

Rohtak: बाबरा मोहल्ले में दो युवकों ने डीसी की कोठी के सामने सात साल से रेहड़ी लगाने वाले को लूटा

Sat, 27 Jan 2024 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 12:56 AM IST
सार

विजय कुमार यूपी के सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है। पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Two youths robbed a street vendor in Babra mohalla Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में डीसी की कोठी के सामने सात साल से रेहड़ी लगाकर शकरकंदी व अनानाश बेच रहे रेहड़ी विक्रेता को देर रात बाबरा मोहल्ले में माता दरवाजे की ओर जाते समय लूट लिया। पीड़ित विजय कुमार निवासी सिद्धार्थनगर, यूपी ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि लंबे समय से माता दरवाजा के नजदीक डॉक्टर शर्मा वाली गली में संजय राठी के मकान में किराये पर रहता है। साथ ही डीसी की कोठी के सामने रेहड़ी लगाकर शकरकंदी व अनानाश बेचता है। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे रेहड़ी लेकर बाबरा मोहल्ले से होते हुए माता दरवाजा चौक की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


तभी सामने से दो युवक पैदल ही आए और बोले शकरकंदी चाहिए। उसने कहा कि शकरकंदी अभी तैयार नहीं है। यह कहकर रेहड़ी को आगे लेकर चल पड़ा। तभी एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने जेब से मोबाइल फोन व 4 हजार की नकदी निकाल ली। पैदल ही आरोपी बाबरा मोहल्ले में चौक की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed