फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two Man cheated doctor and withdrew one lakh rupees from his bag in Rohtak

Rohtak: मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे डॉक्टर को झांसा देकर बैग से निकाले एक लाख रुपये, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 08 Sep 2022 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 01:16 PM IST
सार

विजय नगर निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह डॉक्टर होने के साथ-साथ वकील भी हैं। जिला कोर्ट परिसर में उनका चैंबर है। काठमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से वह डेढ़ लाख रुपये निकलवाकर लाए थे।

विज्ञापन
Two Man cheated doctor and withdrew one lakh rupees from his bag in Rohtak
पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के गांधी कैंप में बाइक सवार दो युवकों ने मेडिकल स्टोर पर दवा ले रहे डॉक्टर को झांसा देकर बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए। आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह डॉक्टर होने के साथ-साथ वकील भी हैं। जिला कोर्ट परिसर में उनका चैंबर है। काठमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से वह डेढ़ लाख रुपये निकलवाकर लाए थे। बैंक कर्मी ने 50-50 हजार के तीन बंडल दिए थे। वह पैसे लेकर घर के लिए चल पड़ा।

विज्ञापन


गांधी कैंप में एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए रुका। बैग स्कूटी में रखा था। तभी पीछा कर रहे दो युवक आए। एक युवक ने उसके आगे परना अड़ा दिया, जबकि दूसरा एक लाख रुपये निकाल कर ले गया। आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार युवकों को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed