फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   two died Car collided with bike riders in Rohtak

Rohtak: कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, झज्जर के वकील व दोस्त की मौत, करौंथा के पास हुआ हादसा

Sat, 29 Apr 2023 11:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के बेरी कस्बा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई 29 वर्षीय पवन अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोहतक अन्य दोस्त से मिलने आ रहा था। क्योंकि दोस्त की पत्नी बीमार चल रही है।

विज्ञापन
two died Car collided with bike riders in Rohtak
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक के झज्जर रोड पर करौंथा गांव के नजदीक डिवाइडर कूदकर आई कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर में झज्जर कोर्ट के वकील पवन व पंकज की मौत हो गई। दोनों अपने दोस्त से मिलने रोहतक आ रहे थे। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बेरी से रोहतक दोस्त के घर आ रहे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के बेरी कस्बा निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई 29 वर्षीय पवन अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोहतक अन्य दोस्त से मिलने आ रहा था। क्योंकि दोस्त की पत्नी बीमार चल रही है।
विज्ञापन


झज्जर रोड पर करौंथा के पास हुआ हादसा
जब वे करौंथा के पास पहुंचे तो रोहतक से झज्जर की तरफ जा रही कार डिवाइडर से कूदकर आई और बाइक को सीधी टक्कर मार दी। कार की स्पीड ज्यादा थी। इसके चलते टक्कर में पवन व पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed