फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two brothers arrested for snatching with toy pistol in Rohtak

Rohtak: खिलौना पिस्तौल से स्नेचिंग करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, 12 वारदात का खुलासा, 15 गैस सिलिंडर सहित ये बरामद

Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 01:02 AM IST
सार

आरोपियों से चोरीशुदा तीन बाइक, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन, एक खिलौना पिस्तौल और पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने रोहतक में नौ व झज्जर में तीन वारदातों को अंजाम दिया, देहरादून में भी चोरी की। 

विज्ञापन
Two brothers arrested for snatching with toy pistol in Rohtak
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर में स्नेचिंग की वारदात अंजाम देने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 12 वारदातों का खुलासा किया है। इसमें स्नेचिंग, गृह-भेदन व चोरी के मामले शामिल हैं। आरोपियों ने चोरीशुदा बाइक पर बैठकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने गृह-भेदन की नौ, चोरी की दो व स्नेचिंग की एक वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन


इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से चोरीशुदा तीन बाइक, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन, तीन बैटरी एक्साइड, दो लेजर प्रिंटर, 15 गैस सिलिंडर, एक खिलौना पिस्तौल व पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि 29 अगस्त 2023 को अज्ञात युवकों ने बाइक पर सवार होकर रात करीब 10 बजे पिलाना कटेसरा रोड ऊन मोड स्थित चाय की दुकान पर पिस्तौल के बल पर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन करते हुए थाना कलानौर प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में 30 अगस्त को छाना मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी झज्जर के गांव छोछी हाल रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी प्रवीण और नवीन उर्फ काला को कॉलेज मोड़ कलानौर से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों ने नकली पिस्तौल दिखाकर स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

शिनाख्त परेड में शिकायतकर्ता ने की आरोपियों की पहचान
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के निर्देशानुसार आरोपियों की शिनाख्त परेड के लिए अदालत में अनुरोध कर दोनों आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई गई। यहां शिकायतकर्ता ने इनकी पहचान की। 12 सितंबर को आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इनसे पूछताछ में 12 वारदातों का खुलासा हुआ।


2018 में नवीन ने की थी मंदिर के बाबा की हत्या
आरोपी नवीन का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। वर्ष 2018 में इसने समचाना में मंदिर के एक बाबा की हत्या की थी। उस समय आरोपी नाबालिग था। इस मामले में वह जमानत पर है। वर्ष 2018 में ही छारा बाईपास झज्जर में ऑटो स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। वर्ष 2018 में ही थागा अर्बन एस्टेट एरिया में अवैध हथियार सहित काबू किया गया। वर्ष 2019 में थाना शिवाजी कालोनी में ऑटो चोरी का मामला दर्ज हुआ। वर्ष 2022 में उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल में चोरी का मामला दर्ज हुआ। इसमें आरोपी एक साल जेल में रहा।

इन वारदात का आरोपियों ने किया खुलासा
  • 27 जून को जिंदराणा-गुढाण रोड स्थित खेत में बने कमरे से गैस सिलिंडर, 10 लीटर डीजल, बैटरी व अन्य सामान चोरी किया।
  • बसाना स्थित बंद मकान से आरोपियों ने करीब 5500 रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
  • शिमली में आंगनबाड़ी केंद्र से तेल, गेहूं व चीनी सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
  • 4/5 अगस्त की रात शिवाजी कॉलोनी इलाके में डेयरी से करीब 20 हजार रुपये चोरी किए।
  • रिठाल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रोजक्टर, एक सीपीयू, और अन्य सामान चुराया।
  • दिनांक 3-4 जुलाई की रात जसिया स्थित स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र से एक सिलिंडर, 15 लीटर तेल व अन्य सामान चुराया।
  • 22/23 अगस्त की रात ट्रामा सेंटर पीजीआईएमएस की पार्किंग से बाइक चोरी की।
  • 22/23 अगस्त की रात बिरधाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एक प्रिंटर व बैटरी चुराई।
  • 26 अगस्त की रात छोछी स्थित सरकारी स्कूल से एक प्रिंटर, बैटरी, गैस सिलिंडर व अन्य सामान चोरी किया।
  • छोछी में मिड डे मिल कमरे का ताला तोड़कर दो सिलिंडर, दो बैटरी, एक यूपीएस चोरी किया।
  • 7 अगस्त को पीजीआईएमएस की इमरजेंसी पार्किंग से बाइक चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed