{"_id":"58a751904f1c1bb901d84088","slug":"today-not-present-on-the-place-19-prepartion-samiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धरने पर न आएं पदाधिकारी, 19 की तैयारी में जुटें : समिति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज धरने पर न आएं पदाधिकारी, 19 की तैयारी में जुटें : समिति
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता और पुलिस प्रशासन शुक्रवार को 19 फरवरी की तैयारियों में जुटे रहे। जाट नेता जहां रविवार को जसिया धरने पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाना चाहते हैं, वहीं पुलिस प्रशासन किसी भी हालत में शांति व्यवस्था को बनाए रखना चाहता है। मंच से कहा गया कि समिति के पदाधिकारी शनिवार को धरने पर न आएं, सभी रविवार की तैयारियां करें। वहीं, आईजी नवदीप विर्क ने रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी और दादरी के पुलिस अधीक्षकों और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों की लघु सचिवालय में मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में सुरक्षाकर्मी अपने स्थान से ड्यूटी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर हर दिक्कत का बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करें। वहीं, पुलिस और सुरक्षा बलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। इसके अलावा नाकों और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नजर आए।
आईजी नवदीप सिंह विर्क ने बैठक में पुलिस अधिकारियों से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका पहला फर्ज है। किसी भी स्थिति में हालात नहीं बिगड़ने नहीं चाहिए। स्थानीय पुलिस अधिकारी धरना के आयोजकों से समन्वय बनाए रखें। अर्धसैनिक बलों को जिला पुलिस का सहयोग करते हुए कानून व्यवस्था संभालने की ड्यूटी करनी है। विर्क ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर जवानों को ड्यूटी के बारे में संबोधित करें। प्रत्येक जवान को अपनी ड्यूटी के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए। अधिकारी जवानों को प्रोत्साहित करें कि वे किसी भी हालात में ड्यूटी स्थान न छोड़े। रेंज में स्थित सभी संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। सभी अधिकारी अपने साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट अवश्य रखें। सभी अर्धसैनिक बलों के अधिकारी संबंधित पुलिस अधीक्षक से सीधी बातचीत करें और सूचनाएं साझा करें।
इस मौके पर एसपी रोहतक पंकज नैन, एसपी झज्जर बी सतीश बालन, एसपी सोनीपत अश्वनी शैणवी, एसपी भिवानी अशोक कुमार, एसपी दादरी सुनील दलाल, डीएसपी रोहतक ताहिर हुसैन व रोहतक रेंज में तैनात सीआरपीएफ और आरएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांवों में रहकर करें तैयारी
मंच से जाट आरक्षण समिति के प्रदेश प्रभारी अशोक बल्हारा ने कहा कि 19 फरवरी को जसिया धरने पर कम से कम पांच लाख लोगों के एकत्रित होने का टारगेट रखा गया है। ऐसे में शनिवार को जाट नेता और संघर्ष समिति के पदाधिकारी धरने पर आने के बजाय गांवों में रहकर रविवार को ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर आने की तैयारी करें।
रविवार को रामपाल समर्थक भी आएंगे
जसिया धरने पर हजारों की संख्या में पहुंच कर रामपाल समर्थकों ने पुलिस प्रशासन को चौंका दिया। एक रामपाल समर्थक ने बताया कि एक दिन पहले ही समर्थकों को जसिया पहुंचने का संदेश मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश फैल गया। ट्रेन के अलावा, बस, ट्रकों में सवार होकर हरियाणा ही नहीं, मध्य प्रदेश, यूपी और दिल्ली से भी समर्थक धरने पर पहुंच गए।
रामपाल समर्थकों ने मलिक को सौंपा समर्थन पत्र
मंच पर रामपाल समर्थकों ने यशपाल मलिक को समर्थन पत्र दिया। समर्थकों ने साफ किया कि सरकार समाज को 35 बनाम एक बिरादरी को बांटकर अपने राजनीतिक हित पूरा करना चाहती है। सरकार राजनीति छोड़कर धर्मनीति का पालन करे। रामपाल समर्थक हर धरने पर जाकर अपना समर्थन देंगे।