{"_id":"58cd8f344f1c1b2d5a32bdf3","slug":"to-arrang-rule-do-not-go-to-back-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे नहीं हटना है : आईजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीछे नहीं हटना है : आईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 19 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला के साथ साथ मंडल स्तर के अधिकारी भी सतर्क हो गये हैं। इसी कड़ी में आईजी नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। साथ ही उपद्रवियों से निपटने के गुर बताए। आईजी ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए कभी भी पीछे नहीं हटना है। उन्होंने कहा कि यदि कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए बल प्रयोग करने की नौबत आती है तो कानून के अनुसार बल प्रयोग करना चाहिए ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे। अधिकारी अपने-2 इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के जिम्मेदार हैं। अपने अधीन कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में दिशा निर्देश दें। हालातों को ध्यान में रखते हुए बल तैनात करे।
इससे पहले एसपी पंकज नैन ने सांपला कस्बे के मौजिज व्यक्तियों के साथ बातचीत की। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि असामाजिक व शरारती तत्वों का मिलकर विरोध करे।
विज्ञापन
इससे पहले एसपी पंकज नैन ने सांपला कस्बे के मौजिज व्यक्तियों के साथ बातचीत की। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। एसपी ने कहा कि असामाजिक व शरारती तत्वों का मिलकर विरोध करे।
विज्ञापन