फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   tiliyar lake, bird flu, alert, haryana, rohtak, bird, investigation, hisar, teliyaar lake, death

तिलयार में दो बतखों की मौत, अधिकारी बोले कुत्तों ने मारा

Tue, 08 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 08 Nov 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
tiliyar lake, bird flu, alert, haryana, rohtak, bird, investigation, hisar, teliyaar lake, death
बर्ड फ्लू के मद्देनजर बाहर निकालकर बाड़े में रखी गईं थीं बतखें - फोटो : amar ujala
हिसार के ब्लू बर्ड में बर्ड फ्लू की पुष्टी के बाद तिलयार झील में दो बतखों की संदिग्ध हालात मौत हो गई है। जिन बतखों की मौत हुई है उन्हें एक दिन पहले झील से बाहर निकालकर अलग बाडे़ में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि तिलयार में हालात सामान्य हैं। बतखों की मौत कुत्ते के हमले में हुई है। वहीं, दोनों मृत बतखों को दफना दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले माह से दिल्ली और हरियाणा में बर्ड फ्लू की दहशत फैली है। हालांकि, अभी तक केवल हिसार की ब्लू बर्ड झील की बतखों में बर्ड फ्लू की पुष्टी हुई है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। तिलयार में पशु पालन विभाग के आदेश के बाद रविवार को लगभग 50 बतखों को झील से बाहर निकालकर अलग बाडे़ में रखा गया था। इसमें से सोमवार सुबह दो बतख मृत अवस्था में मिलीं। बतखों के मरने की कई वजह बताई जा रही है। आला अधिकारी बतखों की मौत कुत्ते के हमले से बता रहे हैं। लेकिन बतखों के लिए झील से निकालकर बाडे़ में कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई। बतखों तक कुत्तों का पहुंचना ही कई सवाल खड़े करता है। इसके बावजूद बतखों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। हालांकि, अभी तिलयार में बर्ड फ्लू जैसा कोई मामला नहीं है, इसलिए पर्यटकों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए किया था अलग

अधिकारियों का कहना है कि झील से स्थानीय बतखों को इसीलिए बाहर अलग बाडे में रखा गया ताकि बाहर से आने वाले पक्षियों का पता चल सके। सुरक्षा की दृष्टि से यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। ऐसे में लोगों में डरने की जरूरत नहीं है। यहां के हालात बिल्कुल सामान्य हैं। तिलयार में हुई बतखों की मौत कुत्ते की वजह से हुई है।
- डॉ. सूर्या खटकड़, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन एवं डेयरी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed