फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three arrested with weapons in Rohtak of Haryana

Rohtak: ASI पर तानी थी पिस्तौल, हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, लूटपाट की तैयारी में थे युवक

Thu, 01 Dec 2022 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 08:57 PM IST
सार

पुलिस ने तीन आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस चौथे आरोपी को आज अदालत में पेश करेगी। आरोपियों में एक मकड़ौली, दूसरा फतेहपुरी कॉलोनी, तीसरा चिन्नोट कॉलोनी व चौथा हिसार का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Three arrested with weapons in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर के में तीन दिन पहले बजरंग भवन के पास कार सवार एसआई कुलदीप पर पिस्तौल तानने वाले चार युवकों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकड़ौली कलां निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा, फतेहपुरी कॉलोनी निवासी हर्ष व हिसार निवासी नरेश को हथियारों सहित गोहाना रोड स्थित पीर बोहदी से काबू किया गया।

विज्ञापन


जबकि चौथा आरोपी चिन्नोट कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ सेंडी भी काबू किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि चौथे आरोपी संदीप को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। 
विज्ञापन


एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई अनेश को सूचना मिली कि गोहाना रोड पर पीर बोहदी के पास तीन युवक लूटपाट की वारदात अंजाम देने के लिए खड़े हैं। एएसआई विनोद के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही गाड़ी रुकी एक युवक आगे आ गया, जबकि दो युवक और झाड़ियों से निकल आए। तभी दो युवकों ने पिस्तौल निकाली और दोनों तरफ से कान पर लगा दी। बोले, जान प्यारी है तो गाड़ी छोड़कर भाग जाओ।

इसी बीच गाड़ी में बैठे अन्य पुलिसकर्मियों ने मिलकर आरोपियों पर काबू पाया। पूछताछ के बाद आरोपी मकड़ौली निवासी जोगेंद्र उर्फ जोगा से पिस्तौल व दो कारतूस व दूसरे लड़के हिसार निवासी नरेश से पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद हुए। साथ ही पुलिस ने तीसरे युवक फतेहपुरी कॉलोनी निवासी हर्ष को भी काबू कर लिया।

2019 में छीने थे हिसार रोड पर 40 हजार रुपये 
एसपी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि 2019 में आरोपियों ने चाकू दिखाकर हिसार बाईपास रोड पर एक युवक से 40 हजार रुपये लूटे थे। साथ ही 28 नवंबर की रात को जब एसआई कुलदीप सिंह घर जा रहे थे। तब बजरंग भवन फाटक के पास कुलदीप पर पिस्तौल तान कर गाड़ी से नीचे उतरने का कहा। कुलदीप ने बहादुरी से युवकों का सामना कर एक युवक के हाथ से पिस्तौल छीन ली। युवक ने कुलदीप को बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप ने अपनी गाड़ी को चला लिया।


युवक कुछ दुरी तक कुलदीप की गाड़ी के साथ घसीटता रहा व पिस्तौल छीनने की कोशिश करता रहा। कुलदीप के पिस्तौल न छोड़ने पर कुछ दूरी के बाद युवक गिर गया। तीनों अज्ञात युवक अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गये। कुलदीप के द्वारा युवकों से छीनी हुई पिस्तौल अवैध थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह वारदात आरोपियों ने ही अंजाम दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed