{"_id":"64633fb64523ba51a6022488","slug":"thirty-five-lakh-cheated-in-name-of-land-in-kheri-sadh-of-rohtak-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खेड़ी साध में जमीन के नाम 35 लाख ठगे, दो भाई बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: खेड़ी साध में जमीन के नाम 35 लाख ठगे, दो भाई बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Tue, 16 May 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 16 May 2023 02:02 PM IST
सार
रोहतक पुलिस को दी शिकायत में खरावड़ निवासी बिजेंद्र मलिक ने कहा है कि खेड़ी साध निवास यश व मुस्कान भाइ बहन हैं। इनकी जमीन खरीदने के संबंध में अक्तूबर 2022 में बातचीत हुई थी। इसके बाद यश व उसकी बहन मुस्कान से उपरोक्त जमीन को लेकर 74,75,000 रुपये ( 74 लाख 75 हजार रुपये) में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
कैश
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में खेड़ी साधा इलाके में 747500 रुपये की चार कनाल जमीन के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। प्रॉपटी डीलर बिजेंद्र मलिक की शिकायत पर दो भाई बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में खरावड़ निवासी बिजेंद्र मलिक ने कहा है कि खेड़ी साध निवास यश व मुस्कान भाइ बहन हैं। इनकी जमीन खरीदने के संबंध में अक्तूबर 2022 में बातचीत हुई थी। इसके बाद यश व उसकी बहन मुस्कान से उपरोक्त जमीन को लेकर 74,75,000 रुपये ( 74 लाख 75 हजार रुपये) में सौदा तय हुआ था। इस संबंध में हमारा 17 अक्तूबर 2022 को एक इकरारनामा हुआ था। यश को इकरारनामे के तहत 15 लाख रुपये नकद दिए। उसके घर जाकर रुपये दिए थे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रियां चालू होने पर प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दावा किया
जमीन की रजिस्ट्ररी जल्दी कराने की बात कही थी। इसके बाद कई बार जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए यश से बात की, लेकिन वह बहाने बनाने लगा। सरकार की ओर से रजिस्ट्री बंद होने की बात कहते हुए रजिस्ट्रियां चालू होने पर प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दावा किया। इसके बाद उसने बोला कि 10 लाख रुपये और एडवांस में दे दो। जल्दी काम हो जाएगा। इस पर यश व मुस्कान को 10 लाख रुपये नकद और दे दिए। कुछ दिन बाद रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो दोनों फिर से बहाने बनाने लगे और 10 लाख रुपये और देने के लिए कहने लगे। उनकी बात मानते हुए उन्हें 10 लाख रुपये नकद और दे दिए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कुल अब तक 35 लाख रुपये नकद यश व मुसकान को दे दिए हैं। इसके बाद भी दोनों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। अपने स्तर पर पड़ताल करने पर पता लगा कि दोनों भाई बहनों ने यह जमीन को अजायब निवासी सुमन को बेच दी। इसकी रजिस्ट्री सुमन के नाम हुई है। कुलदीप नैन से भी मुलाकात हो चुकी है। उसे इस जमीन के इकरारनामा के बारे में पहले से जानकारी थी। इस धोखाधड़ी मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।