{"_id":"6185350d63e6ba5ccb5cfcd8","slug":"theft-took-place-in-two-houses-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: परिवार गया था दीपावली की बधाई देने, खिड़की की जाली तोड़कर चोर मकान से चुरा ले गए नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: परिवार गया था दीपावली की बधाई देने, खिड़की की जाली तोड़कर चोर मकान से चुरा ले गए नकदी
Fri, 05 Nov 2021 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:13 PM IST
सार
- कसाई वाले चौक स्थित मकान में हुई वारदात
- वहीं, रामनगर में घर से सोने की चेन चुराई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में दीपावली पर कसाई वाले चौक से परिवार प्रताप मोहल्ले में रिश्तेदारों को त्योहार की बधाई देने गया था। पीछे से चोर मकान में घुसे और 10 हजार रुपये निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक यूपी के बस्ती जिले के गांव मोहुरिया निवासी अशोक ने दी शिकायत में बताया कि वह किला रोड बाजार में रेहड़ी लगाता है। साथ ही उसका मकान कसाई वाले चौक के नजदीक है। दीपावली की रात करीब 11 बजे वह परिवार सहित अपनी सास के घर प्रताप चौक पर बधाई देने गया था। साढ़े 12 बजे वापस आए तो कमरे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी। अंदर सामान भी बिखरा मिला। जब वे घर आ रहे थे, तब रास्ते में यूपी का रहने वाला महेश मिला था, जिसके हाथ में लोहे का सरिया था। वह उसे देखकर कसाई वाले चौक की तरफ भाग गया। उसे शक है कि महेश ने ही वारदात की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : जींद: किसानों के विरोध के चलते हरियल रेस्ट हाउस से वापस रवाना हुए सांसद रामचंद्र जांगड़ा
विज्ञापन
बेटी को डॉक्टर के पास ले गया पिता, पीछे से सोने की चेन चोरी
शहर के रामनगर में चोर एक मकान में घुसकर चोर सोने की चेन चुराकर ले गए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रामनगर निवासी रोहताश ने दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को वह घर आया तो बेटी बीमार मिली। उसने अपनी सोने की चेन गत्ते की डिब्बी में रखी और डिब्बी बेड पर रखकर चला गया। वापस आया तो चेन नहीं मिली। अब तक वह पड़ोसियों व किरायेदारों से पूछताछ कर रहा था, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।