फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protested against the program of MP Ramchandra Jangra in Jind

जींद: किसानों के विरोध के चलते हरियल रेस्ट हाउस से वापस रवाना हुए सांसद रामचंद्र जांगड़ा

Fri, 05 Nov 2021 06:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 06:46 PM IST
सार

सांसद रामचंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा दिवस पर नरवाना की विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्यतिथि पहुंचे थे। किसानों ने धर्मशाला के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Farmers protested against the program of MP Ramchandra Jangra in Jind
विरोध करने पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा व जजपा नेताओं का विरोध जारी है। शुक्रवार को हरियाणा के जींद जिले के कस्बे नरवाना में विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का किसानों ने विरोध किया। सांसद के आने की सूचना मिलते ही किसान विश्वकर्मा धर्मशाला के बाहर पहुंच गए। इससे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा हरियल रेस्ट हाउस से ही वापस लौट गए। हालांकि किसान रेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन तब तक जांगड़ा निकल चुके थे।

विज्ञापन


दरअसल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को दोपहर एक बजे नरवाना की विश्वकर्मा धर्मशाला में आना था। किसानों के विरोध के चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बद्दोवाल टोल पर जाकर किसानों से बात की। इन लोगों ने कहा कि समाज से होने नाते जांगड़ा को बुलाया गया है। ऐसे में किसानों ने कहा कि वे सिर्फ सांकेतिक विरोध करेंगे। इसके बाद जैसे ही जांगड़ा नरवाना पहुंचे, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसान विश्वकर्मा धर्मशाला के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। यहां किसानों ने किसानों ने लगभग आधे घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सोनीपत: गांव पिपली के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, दिल्ली के बवाना के थे निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह ही धर्मशाला के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। धर्मशाला के बाहर पहुंचे किसानों ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस सभी देशवासियों के लिए खुशी का त्यौहार है। किसान आंदोलन के चलते अगर कोई भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। करने से किसान पीछे नहीं हटेंगें। जिसके बाद कार्यक्रम आयोजक कमेटी के सदस्यों ने किसानों के बीच आकर कहा कि कोई राजनेता यहां नहीं आएगा। जिसके बाद किसान वापस बदोवाल टोल प्लाजा पर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed