फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   the two side quarrel

बाल्मीकि जयंती पर पाड़ा मोहल्ले के दो पक्षों में मारपीट, आधी रात को हंगामा

Wed, 28 Oct 2015 02:52 AM IST
अमर उजाला रोहतक/ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के सुमित ने बताया कि वह शाम को
विज्ञापन
मोहल्ले में ही एक बर्फ की दुकान पर अपने दोस्त सन्नी के साथ खड़ा था। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक अपने साथियों के आया।

सुमित का आरोप है कि युवक ने आते ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। जब मारपीट का विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवकों ने फिर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इसके बाद सुमित पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों ने क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचते ही युवक फरार हो गए। फिर सुमित और सनी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

एसआई प्रवीन कु मार ने बताया कि अभी तक झगड़े के कारणों के बारे में नहीं पता चल सका है। पुलिस मारपीट में घायल दोनों युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed