फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The land to the farmers , 91 lakh cheated

किसान को जमीन नहीं दी, 91 लाख रुपये भी ठगे

Fri, 01 Apr 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Apr 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
The land to the farmers , 91 lakh cheated
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत के एक किसान से साझेदारी में जमीन खरीदने के लिए 91 लाख रुपये ले लिए गए। उसकी न जमीन में साझेदारी की गई और न रुपये वापस लौटाए गए। किसान को दूसरी जगह जमीन देने का वादा किया गया, लेकिन वहां भी जमीन नहीं दी गई और रुपये भी लौटाने से इंकार कर दिया गया। इससे किसान ने रोहतक के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोनीपत के गोहाना में रहने वाले महावीर ने बताया कि उसने 29 सितंबर 2014 को रोहतक के घरौंठी गांव के खुशीराम उर्फ  राजेश को जमीन खरीदने के लिए 91 लाख 4200 रुपये दिए थे। खुशीराम ने जमीन नहीं दिलाई और रुपये भी रख लिए। महावीर ने कई बार अपने रुपये मांगे तो घरौंठी में अपनी जमीन बेचने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसकी रजिस्ट्री कराने के लिए भी महावीर तहसील में पहुंच गया। लेकिन काफी इंतजार करने के बावजूद खुशीराम वहां नहीं आया और उसके बाद उसने रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। महावीर का आरोप है कि खुशीराम ने रुपये लेकर भी जमीन को किसी और को बेच दिया। इसके लिए आईजी के पास शिकायत दी गई, जिसमें आईजी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद खुशीराम के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस इसकी जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed