{"_id":"61c373a4296103053c67e870","slug":"the-inspector-of-central-gst-was-threatened-with-a-pistol-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: दो युवकों ने सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर पर पिस्तौल तानकर दी धमकी, कहा- ‘केस से हट जाओ, नहीं तो जान से जाओगे’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: दो युवकों ने सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर पर पिस्तौल तानकर दी धमकी, कहा- ‘केस से हट जाओ, नहीं तो जान से जाओगे’
Thu, 23 Dec 2021 12:21 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:21 AM IST
सार
बाइक सवार युवकों ने सेंट्रल जीएसटी इंस्पेक्टर पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। रोहतक निवासी प्रशांत हिसार में कार्यरत है वह कार से ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में हिसार ड्यूटी पर जा रहे सेंट्रल जीएसटी एवं कस्टम विभाग के निरीक्षक प्रशांत को बाइक सवार दो युवकों ने जींद रोड पर रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 4 निवासी 37 वर्षीय प्रशांत ने दी शिकायत में बताया कि वह सेंट्रल जीएसटी व कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर है। उसकी ड्यूटी हिसार में है। बुधवार दोपहर वह कार में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में जींद रोड बाईपास के गोल चक्कर से हिसार रोड की तरफ चला तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और ओवरटेक करके कार के आगे बाइक अड़ा दी।
विज्ञापन
इसके चलते उसे भी कार को रोकना पड़ा। कार रोकते ही बाइक से उतरकर दो युवक खिड़की के पास आए और उसे नीचे उतरकर बात करने के लिए कहा। उसने नीचे उतरकर युवकों से उनका परिचय पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। युवकों ने कहा कि, आप मामले से पीछे हट जाएं जो अभी चल रहा है।
विज्ञापन
मैंने दोबारा उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि जिसकी आप अगुवाई कर रहे हो। उनमें से एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाला और बोला, या तो मान जाओ नहीं तो जान से हाथ धोना पडे़गा। इसके बाद युवक धमकी देकर रोहतक की तरफ फरार हो गए।
जीएसटी इंस्पेक्टर ने बाइक नंबर देखने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने बाइक के नंबर प्लेट पर सफेद टेप लगा रखी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वे सामने आने पर एक युवक को पहचान सकते हैं, क्याेंकि उसने मास्क नहीं लगा रखा था।
सेंट्रल जीएसटी के इंस्पेक्टर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर से बातचीत कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि युवक किस केस से हटने की बात कर रहे थे। तभी मामले में कोई न कोई सुराग हाथ लग सकता है। - इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, प्रभारी सदर थाना