फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The incident took place three times a day student talking on mobile Sandeep Hooda

वारदात वाले दिन संदीप हुड्डा की मोबाइल पर तीन बार हुई छात्रा से बात

Mon, 25 Jul 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 25 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 The incident took place three times a day student talking on mobile Sandeep Hooda
संदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किये गये संदीप हुड्डा ने वारदात वाले दिन छात्रा के मोबाइल पर तीन बार बात की थी। इसका खुलासा आरोप लगाने वाली छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल से हुआ है। पुलिस का कहना है कि छात्रा और संदीप के बीच बातचीत घटनाक्रम की समयाविधि के दौरान हुई है। पुलिस अब संदीप हुड्डा के व्हाट्सएप एकाउंट को खंगाल रही है। 
विज्ञापन


हिरासत में लिये गये युवक की भी कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मामले में खुलासे के नजदीक पहुंचकर बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली एसआईटी ने हिरासत में लिए गए संदीप हुड्डा के दोस्त की भी कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही वारदात वाले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है। एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार संदीप हुड्डा का दोस्त ही एक लड़की के साथ होटल में गया था। उसी के साथ छात्रा कार में बैठकर गई थी। एसआईटी इस युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर सकती है। 
विज्ञापन


दर्जनों होटलों की फुटेज खंगाली
मामले के तूल पकड़ने के बाद एसआईटी ने शहर के दर्जनों होटलों की सीसीटीवी फुटेज और आगंतुक रजिस्टरों की पड़ताल की। कई होटलों की डीवीआर भी साथ ले आई। इसके बाद ही पुलिस को अहम कड़ी मानी जा रही सीसीटीवी फुटेज मिली। पुलिस होटल से मिली सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में रखेगी, ताकि उसका गलत प्रयोग न हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के साथ लाल रंग की कार में आया था युवक : होटल मैनेजर
मामले में जब संबंधित होटल के मैनेजर से बात की गई तो उसने बताया कि एक लड़की 13 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक के साथ आई थी। करीब पौने तीन बजे वे होटल से लाल रंग की गाड़ी में चले गये थे। मैनेजर ने बताया कि युवक ने पहचान के रूप में अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिया था। शनिवार रात एसआईटी की टीम होटल आई थी। 

पहले पकड़े गये तीनों युवकों के परिजनों के चेहरे पर दिखी खुशी
पिछले एक सप्ताह से कभी कोर्ट तो कभी थाने के चक्कर काट रहे जगमोहन, संदीप कुमार और अमित के परिजनों के चेहरे पर रविवार को खुशी झलक गई। मामले में जब परिजनों को नये आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो उन्होंने थाने में जाकर एसआईटी का आभार जताया। कोर्ट में तीनों युवकों से मिलने पहुंचे परिजनों के चेहरे पर भी खुशी देखी गई। संदीप कुमार की पत्नी गरिमा अपनी सास के साथ सुबह ही कोर्ट पहुंच गई थी। जगमोहन का भाई हरबंस महिला थाने पहुंच गया था। 

छात्रा के परिजन बोले, पैसे देकर युवक को तैयार किया जेल जाने के लिए 
गैंगरेप का आरोप लगाने वाली छात्रा के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाये हैं। छात्रा के परिजनों का कहना है कि मामले में अब जिन दो युवकों के नाम सामने आए हैं उन्हें पैसे देकर जेल जाने के लिए तैयार किया गया है। उनका आरोप है कि सब कुछ साजिश के तहत किया गया है। पुलिस भी साजिश में शामिल है। उन्होंने होटल मैनेजर पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया।
 
वारदात वाले दिन संदीप हुड्डा की छात्रा से मोबाइल पर करीब तीन बार बात हुई थी। अब उससे पूछताछ की जा रही है। संदीप हुड्डा बार-बार अपने बयान बदल रहा है। इसलिए दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। 

- डीएसपी पुष्पा खत्री, एसआईटी इंचार्ज 

अमित, जगमोहन और संदीप कुमार के परिजनों से बात करके छात्रा पर मानहानि सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई करने पर विचार करेंगे। फिलहाल तीनों को केस से डिस्चार्ज करने की मांग की जाएगी। 
- मनोज बेड़वाल आरोपी पक्ष के वकील 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed