फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teenager stabbed to death in Rohtak of Haryana

Murder in Rohtak: बालकनाथ कॉलोनी के किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या, छह जगह किए वार

Mon, 27 Jun 2022 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

16 वर्षीय दीपक सैर करने के लिए गोकर्ण रोड पर निकला था। चार दिन पहले विवाद हुआ था। नेहरू कालोनी के दो युवकों ने शाम साढ़े 6 बजे वारदात की। पुलिस देर रात तक छानबीन में जुटी थी। 

विज्ञापन
Teenager stabbed to death in Rohtak of Haryana
दीपक का फाइल फोटो। दीपक के पिता के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा रोहतक में गोकर्ण रोड पर रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो युवकों ने बालकनाथ कॉलोनी के किशोर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पेट, गर्दन, कंधे व हाथ पर छह के करीब वार किए गए हैं। देर रात तक पुलिस मृतक के पिता कर्ण सिंह के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। हमलावर नेहरू कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाम करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि सिविल अस्पताल में बालकनाथ कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय दीपक को चाकू लगने के कारण दाखिल करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज व गौकर्ण चौकी प्रभारी एसआई सोनू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शौरी मार्केट में नौकरी करता है, जबकि छोटे बेटे दीपक ने अभी 10वीं की परीक्षा पास की थी। अब उसका 11वीं में दाखिला होना था। उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरा भाई बोला, मेरे आगे घेरकर मारा दीपक को 
वहीं, दीपक के चचेरे भाई शुभम ने मौखिक तौर पर बताया कि शाम को दोनों सैर के लिए घर से निकले थे। वह आगे-आगे मोबाइल लेकर चल रहा था। उसने देखा कि दीपक को गोकर्ण रोड मोड़ पर दो युवकों ने घेर रखा है। वे लगातार चाकू से वार कर रहे थे। जब तक वह आया, वे मौके से फरार हो गए। तत्काल उसने दीपक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपक पर पेट, गर्दन, कंधे सहित छह जगह वार किए गए थे। मौके पर काफी खून निकल गया था। 

चार दिन पहले हुआ था विवाद
दीपक के पिता कर्ण सिंह ने बताया कि चार दिन पहले कुछ युवकों का आपस में विवाद हो गया था। उस मामले से दीपक का सीधा कोई लेनादेना नहीं था। इसके बावजूद उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  


दो पक्षों के बीच चार दिन पहले विवाद हुआ था, जिसमें बाद में समझौता हो गया। आरोपी नेहरू कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। मृतक के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - इंस्पेक्टर देशराज, थाना प्रभारी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed