{"_id":"57fd4d934f1c1b750a28ea23","slug":"teasing-haryana-rohtak-women-ramlila-ground-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से हुई छेड़खानी, शोर मचाते सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से हुई छेड़खानी, शोर मचाते सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 12 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
arrset
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस स्टैंड स्थित लोकल रामलीला मैदान में एक महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। हालांकि महिला के शोर मचाने पर सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं आरोपी का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया।
वित्तमंत्री कै प्टन अभिमन्यु लोकल रामलीला मैदान में रावण दहन करने पहुंचे थे। करीब साढ़े छह बजे वित्तमंत्री रावण का दहन कर काफिले के साथ निकले। गेट पर काफिले के पहुंचते ही भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ छेड़खानी कर दी। कई बार छेड़खानी से तंग आकर महिला ने विरोध किया। शोर सुनकर सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई की। वहीं मौका पाकर आरोपी का दोस्त फरार हो गया। पुलिस आरोपी को शहर थाने में ले गई। मामले में शहर थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।