{"_id":"58b099e14f1c1b0511b24911","slug":"tanker-accident-fire-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय आगे आने से हाईवे पर पलटा टैंकर, क्रेन से उठाते समय लगी आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय आगे आने से हाईवे पर पलटा टैंकर, क्रेन से उठाते समय लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 25 Feb 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
मकड़ौली के पास हादसा, लोगों ने भागकर बचाई जान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत नेशनल हाईवे स्थित मकड़ौली खुर्द के सामने वीरवार देर शाम नीलगाय सामने आने से एक टैंकर पलट गया। जब टैंकर को क्रेन के माध्यम से सड़क से हटाया जा रहा था तो उसके अंदर भरे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लग गई। शुक्र रहा हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। बाद में दमकल की गाड़ियों ने आग को काबू किया।
जानकारी के मुताबिक घिलौड़ कला निवासी रविंद्र कुमार पानीपत रिफाइनरी में टैंकर चलाते हैं। वे रिफाइनरी से टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरवाकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। जब वह देर शाम करीब सात बजे पानीपत हाईवे स्थित गांव मकड़ौली के सामने पहुंचे तो अचानक नील गाय वाहन के सामने आ गई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच की। सड़क पर टैंकर पड़ा होने के कारण यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने टैंकर को रास्ते से हटाने के लिए क्रे न को मंगवाया।
जांच अधिकारी एएसआई धूपसिंह ने बताया कि जब क्रेन से टैंकर को सड़क से हटाया जा रहा था तो अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में पूरे टैंकर में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने भागकर जान बचाई। फिर दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।