फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   suicide, man, haryana, rohtak, crime, police, death, dowry case, wife

‘दहेज में फंसाना चाहती थी, अब देखता हूं कैसे जीएगी अपनी जिंदगी’

Thu, 29 Sep 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 29 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
suicide, man, haryana, rohtak, crime, police, death, dowry case, wife
आत्महत्या
मेरी पत्नी काफी समय से मुझ पर दहेज का केस दर्ज कराना चाहती है। अब देखता हूं कैसे जीएगी अपनी जिंदगी। वह मेरे परिवार के लोगों को भी तंग कर रही है। पत्नी की प्रताड़ना से संबंधित कुछ इस तरह की लाइनों को लिखकर आजादगढ़ निवासी करमदीप ने फंदा लगा लिया। इसी तरह मानसिक तनाव झेल रहे हुडा प्रशासक के पीए के बेटे 24 वर्षीय संदीप ने जेएलएन नहर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पत्नी से परेशान था करमदीप

आजादगढ़ निवासी वेदप्रकाश के बेटे करमदीप (28) की शादी कुछ समय पहले हुई थी। वह एक निजी फर्म के माध्यम से समाचार भेजता था। शादी के कुछ दिनों बाद ही करमदीप और उसकी पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। पंचायती तौर पर फैसला भी हुआ लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। आरोप है कि पत्नी करमदीप को दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने की धमकी देती थी। इस बात को लेकर वह तनाव में था। पत्नी उसके परिवार वालों को भी तंग करती थी। करमदीप बुधवार को अपने घर पर था। उसने मकान के ऊपरी कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जैसे-तैसे करके दरवाजा खोला। कमरे के अंदर करमदीप का शव फंदे से लटका था। न्यू बस स्टैैंड चौकी प्रभारी जय भगवान ने बताया कि करमदीप की भिवानी निवासी पत्नी और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


नहर पर जाकर खाया जहर

सेक्टर-1 निवासी रामपाल बेनीवाल के बेटे संदीप ने बुधवार दोपहर को जेएलएन नहर पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसने नहर पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान हो सकी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता रामपाल बेनीवाल हुडा प्रशासक के पीए हैं। परिजनों की मानें तो संदीप पिछले काफी समय से तनाव में था। हालांकि उसने कभी परिजनों को परेशानी का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed