फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student union election, election, student, crime, murder, police, college, rohtak

छात्र संघ चुनाव से पहले कॉलेज में चौधर जमाने को चलाई थी गोली

Sun, 31 Jul 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 31 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
student union election, election, student, crime, murder, police, college, rohtak
25 जुलाई को मार्कशीट लेने आए रवि पर अमित लाठर ने की थी फायरिंग - फोटो : demo pic
 जाट कॉलेज में 25 जुलाई को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने रामगोपाल कालोनी निवासी अमित लाठर को गिरफ्तार किया है। अमित ने ही कॉलेज में मार्कशीट लेने आये पूर्व छात्र रवि पर गोली चलाई थी। पुलिस पूछताछ में अमित ने खुलासा किया है कि छात्रसंघ चुनाव में चौधर जमाने और चुनाव में सामने खड़े होने वाले प्रत्याशियों में भय पैदा करने के लिए गोली चलाई थी। पुलिस ने अमित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से जींद के गांव करसौला निवासी अमित लाठर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दूरस्थ प्रणाली से बीए की पढ़ाई कर रहा है। उसका एक दोस्त कॉलेज में होने वाले छात्र संघ का चुनाव लड़ेगा। इसी तरह शिकायतकर्ता रवि का दोस्त भी छात्र संघ के चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे को चुनाव मैदान से हटने की बात कह रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। अमित ने बताया कि वारदात वाले दिन पहले तो कॉलेज के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। फिर कॉलेज के अंदर मारपीट हुई। इसी दौरान अमित लाठर ने रवि पर गोली चलाई थी। गोली जमीन में लगी थी और रवि बाल-बाल बच गया था।
विज्ञापन


पिस्तौल करनी है बरामद

रिमांड अवधि के दौरान पुलिस अमित लाठर से वारदात में प्रयोग पिस्तौल को बरामद करेगी। पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि अमित के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उनके ठिकाने का पता करके गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात में शामिल कुछ आरोपियों के बारे में पुलिस को सुराग भी लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला  

गांव बोहर निवासी रवि कुमार ने कुछ समय पहले जाट कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की है। वह 25 जुलाई को मार्कशीट लेने कॉलेज आया था। कॉलेज में उसे बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाला दोस्त मिल गया। कुछ देर बात करने के बाद रवि और उसका दोस्त विनीत मुख्य गेट पर पानी पीने चले गये। जब रवि पानी पीने लगा तो अचानक तीन युवक कॉलेज में घुसे और हाथ में पिस्टल लिये अमित लाठर उसकी तरफ  दौड़ा। अमित के हाथ में पिस्टल देखकर रवि भागने लगा। तभी तीनों ने रवि को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रवि पर लाठर ने पिस्टल तान दी, लेकिन रवि ने हिम्मत दिखाई और लाठर पर झपट पड़ा। रवि ने अपनी बेल्ट निकालकर हथियारबंद युवक पर धावा बोल दिया। दांव उल्टा पड़ता देख आरोपी कॉलेज के अंदर की तरफ भागने लगा, लेकिन रवि ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और भागते हुए उस पर बेल्ट से वार किये। जब आरोपी को जान बचानी मुश्किल हो गई तो उसने गोली चला दी। फायरिंग करने के बाद तीनों मुख्य गेट से बाइक पर बैठकर भाग गये थे। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस ने रवि की शिकायत पर अमित लाठर, विकास फौगाट और जसवंत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed