फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   snatching, haryana, rohtak, jwellers arrest, crime, police, snattchers, asi wife

विधानसभा में तैनात एएसआई की पत्नी समेत दो महिलाओं से पर्स छीने

Mon, 29 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 29 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
snatching, haryana, rohtak, jwellers arrest, crime, police, snattchers, asi wife
स्‍नै‌िचिंग - फोटो : demo pics
शहर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये दिनदहाड़े महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही बाइक सवार बदमाशों ने पीजीआई में नौकरी करने वाली एएसआई की पत्नी से पर्स छीन लिया। वह ड्यूटी करने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। वहीं, दूसरी वारदात भी पीजीआई में कार्यरत महिला कर्मी के साथ हुई। उससे भी बाइक सवारों ने पर्स छीन लिया। इन दोनों ही मामलों में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने छानबीन करते हुए बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चिन्योट कॉलोनी में रहने वाले एएसआई राजेंद्र सिंह काफी समय से झज्जर जिले में तैनात हैं। फिलहाल में चंडीगढ़ में विधानसभा सत्र चलने के कारण उनकी वहां ड्यूटी लगी है। एएसआई की पत्नी संतरा देवी पीजीआई के लेबर रूम डिपार्टमेंट में नौकरी करती हैं। वह शनिवार शाम को ड्यूटी खत्म करके अपने घर लौट रही थीं। वह पीजीआई से बाहर निकली ही थी कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग गए। पर्स छीनते ही उन्होंने शोर मचाया और लोगों ने उसका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। इस मामले में संतरा देवी ने पीजीआई थाने में शिकायत की। पुलिस ने पीजीआई की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें बाइक सवार बदमाश की तस्वीर नहीं आई। उसके पर्स में सात हजार रुपये और घर की अलमारी की चाबी के अलावा भी कुछ और सामान था। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीजीआई के लिए निकली थी, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लुट गई

दूसरी घटना पीजीआई में कार्यरत आशा के साथ हुई जो ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली है। वह जब अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रही थी तो कॉलोनी के पास ही पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसका पर्स झपट लिया। इसका मुकदमा शिवाजी कालोनी थाने में दर्ज कराया गया। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि आशा के पीजीआई से जाते समय यह घटना हुई और उसके पर्स में 3050 रुपये, बैंक की पासबुक थी। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है और उनको जल्द ही पकड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed