{"_id":"5820e8544f1c1b342fb382fd","slug":"smog-rohtak-smog-delhi-smog-dangerous-for-health-great-smog-london-rohtak-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग ने छीन ली डेंटिस्ट के बेटे की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मॉग ने छीन ली डेंटिस्ट के बेटे की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 08 Nov 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
कान्ही मोड़ पर हुआ हादसा, सड़क पर भिड़े चार ट्रकों से कार को बचाने के लिए लगाने पर इमरजेंसी ब्रेक
- फोटो : amar ujala
स्मॉग लगातार शहरवासियों के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है। जहां एक दिन पहले स्मॉग की वजह से वाहन भिड़ने पर चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सोमवार तड़के भी स्मॉग का क हर जारी रहा। इसके कारण एक डेंटिस्ट ने अपने चार साल के बेटे को खो दिया। कान्ही मोड़ पर तड़के स्मॉग के कारण आपस में भिड़े ट्रक से खुद और परिवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डेंटिस्ट की पत्नी की गोद में बैठे 4 साल के बेटे का सिर डैश बोर्ड में जा लगा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घिलौड़ चौकी इंचार्र्ज एएसआई रामनिवास के अनुसार भरत कॉलोनी निवासी आशुतोष डेंटिस्ट है। उनका कॉलोनी में ही क्लीनिक है। आशुतोष सोमवार तड़के अपनी पत्नी और चार साल के बेटे विवान के साथ कार से चंडीगढ़ जा रहे थे। विवान कार में आगे की सीट पर बैठी अपनी मां की गोद में बैठा था। आशुतोष जैसे ही कार लेकर गांव कान्ही के मोड़ पर पहुंचा तो उसके आगे चार ट्रक चल रहे थे। स्मॉग के कारण चारों ट्रक आपस में भिड़ गए। वाहनों को आपस में भिड़ता देख कार चला रहे डेंटिस्ट ने खुद और परिवार को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आशुतोष ने अपनी और पत्नी की जान तो बचा ली लेकिन बेटे को नहीं बचा सके। तेजी से झटका लगने के कारण विवान अपनी मां की गोद से छिटक गया और उसका सिर डैश बोर्ड में जा लगा। तेजी से सिर लगने के कारण विवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया। यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ आपस में भिड़े ट्रकों के चालकों को भी मामूली चोट आईं। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।
एक के बाद एक भिड़े कई वाहन
आरएसओ प्रवक्ता हैप्पी जांगड़ा ने बताया कि सोमवार सुबह ब्राह्मणवास व जसिया के बीच सड़क दुर्घटना में कई वाहन हादसे का शिकार हुए। इस पर ट्रैफिक यूनिट 3 के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र अपनी टीम के साथ मौके मौके पर पहुंचे। यहां पर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के द्वारा सड़क से हटाया गया। गोहाना की तरफ जा रही निजी बस ने सामने आ रही एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कार आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में लोग बाल बाल बच गए। इसी तरह एक ट्राला चालक ने बचाव करने की कोशिश में सामने चल रही कार को टक्कर मार दी और रास्ते से नीचे उतरकर फरार हो गया। अभी यहां हालात सुधरे नहीं थे कि ठीक इसी तरह तीन गाड़ियां भी टकरा गईं। समय पर गाड़ियों के एयर बैग खुल जाने से हादसे में किसी को चोट नहीं आई। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रेवाड़ी में पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन की गाड़ी का चालान कर अवैध रूप से लगी बत्ती जब्त की।
विज्ञापन
यातायात पुलिस और आरएसओ चलाएंगे संयुक्त अभियान
स्मॉग के कारण लगातार हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस जल्द ही आरएसओ व आरटीए विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाएगी। ट्रैफिक डीएसपी डॉ रविन्द्र ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्दी की वजह से कोहरे का असर और बढ़ जाएगा। इस कारण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आरएसओ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि जागरूकता अभियान को नवंबर से जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान को आवश्यकता के हिसाब से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अभियान के तहत गाड़ियों पर सामने की तरफ से सफेद, पीछे की तरफ से लाल रिफ्लेक्टर टेप व कामर्शियल वाहनों पर साइड में पिली रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाएगी। साथ ही वाहन चालकों को धुंध के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जाएगा।