फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Skeleton of young man found in Hathwala fields in jind

Haryana: रोहतक से 22 दिन बाद लापता युवक का कंकाल जींद में मिला, अपहरण के बाद हत्या की आशंका

Sat, 26 Aug 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 02:50 PM IST
सार

पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लाखनमाजरा में करीब सात घंटे जाम लगाया है। परिजनों से 22 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। एएसपी के आश्वासन पर परिजनों ने जाम खोला। 

विज्ञापन
Skeleton of young man found in Hathwala fields in jind
बरामद की हिमांशु की बाइक। लाखनमाजरा से लापता युवक के कंकाल मिलने के बाद सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक से घर से 22 दिन पहले लापता हुए लाखनमाजरा के रहने वाले हिमांशु की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल पर संदेश भेज कर 22 लाख रुपये की फिरौती मांगने वालों ने उसे मार कर जींद के गांव हाथवाला के खेतों में फेंक दिया। यहीं से पुलिस ने शनिवार सुबह कंकाल बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लाखनमाजरा में करीब सात घंटे जाम लगाए रखा। इस प्रदर्शन में विधायक बलराज कुंडू भी शामिल हुए। शाम करीब साढ़े सात बजे एएसपी मेधा भूषण के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। साथ ही सुबह नौ बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर फिर से जाम लगाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


लाखनमाजरा निवासी साढ़े 17 वर्षीय हिमांशु के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने व घटना के 22 दिन बाद जींद के गांव हथवाला में कंकाल मिलने के खुलासे ने मामले को पेचीदा बना दिया है। परिजनों के अनुसार हिमांशु का अपहरण हुआ था। उसे अपहरण करने वालों ने मोबाइल फोन पर फिरौती की रकम भी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हिमांशु को मार डाला। पुलिस ने शुरू में इस मामले में आरोपियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। अब पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने हिमांशु का शव हथवाला में फेंकने का खुलासा किया है। इसके चलते पुलिस शनिवार सुबह हथवाला के खेतों में पहुंची और सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ियों से कंकाल बरामद किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम, एएसपी ने खुलवाया
हिमांशु का कंकाल मिलने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। इस मुद्दे को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच बहस भी हुई। बाद में परिजनों ने विरोध स्वरूप लाखनमाजरा में सड़क पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब 12 बजे से शाम सात बजे बाद परिजन सड़क पर डटे रहे। इस बीच लाखनमाजरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार उन्हें समझाने भी पहुंचे, मगर प्रदर्शनकारी नहीं माने।

घटना का पता लगने पर विधायक बलराज कुंडू भी लोगों के बीच पहुंचे और जाम लगाने वालों के साथ शामिल हो गए। इससे पूर्व एसडीएम राकेश कुमार भी जाम खुलवाने के लिए पहुंचे। इसके बाद एएसपी मेधा भूषण मौके पर पहुंची। एएसपी ने लोगों को समझाते हुए जाम हटाने के लिए कहा। साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने सर्शत जाम खोला। परिजनों ने पुलिस को सुबह नौ बजे तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा जाम लगाने की चेतावनी भी दी।

पुलिस ने दर्ज की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
लाखनमाजरा निवासी हरदीप ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें कहा गया है कि उसका बड़ा बेटा हिमांशु तीन अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे निकला था। बगैर किसी को बताए घर से गया युवक वापस नहीं लौटा। उसने काले रंग की कमीज व लोअर पहना था। इसके बाद से पुलिस युवक की तलाश कर रही थी।

बेल से मारा, हाथ के कड़े से पहचाना
मौके से पुलिस ने एक बेल बरामद की है। माना जा रहा कि हत्यारों ने हिमांशु को बेल से मौत के घाट उतारा है। इसके अलावा कंकाल का भी कुछ ही हिस्सा मिल पाया है। इसमें खोपड़ी, एक हाथ व कुछ अन्य हडि्डयां शामिल हैं। मौके से मिले इस हाथ में एक कड़ा मिला है। इसी से परिजनों ने हिमांशु के कंकाल की पहचान की। इसके अलावा उसके कपड़े व बाइक भी झाड़ियों से ही बरामद हुई है। हिमांशु 12वीं के बाद शहर में एक वकील के पास काम सीखने के लिए जाता था।


थाना इलाके से लापता युवक का कंकाल हथवाला से मिला है। शव के पास से हिमांशु की बाइक भी मिली है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया था। इसे खुलवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -निरीक्षक सुरेश कुमार, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed