फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana, kuki, gang

वारदात की फिराक में आया कुकी गैंग का शूटर दबोचा

Fri, 17 Mar 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 17 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana, kuki, gang
पैरोल अवधि खत्म होने पर भी नहीं पहुंचा था जेल, एक देसी पिस्तौल बरामद - फोटो : amar ujala
सीआईए-1 ने शनिदेव उर्फ कुकी गैंग के शूटर सोनीपत के गांव हलालपुर निवासी विक्रम को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल से पैरोल पर आने के बाद वापस नहीं गया। वह जिले में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


 सीआईए-1 के एएसआई अमित कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ पाकस्मां मोड़ पर घूम रहा है। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी विक्रम को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल बरामद की है। जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम रिठाल निवासी शनिदेव उर्फ कु की गिरोह का शूटर है। कुकी फिलहाल रोहतक जेल में बंद है। विक्रम ने वर्ष 2011 में कुकी के साथ मिलकर हलालपुर में तीन लोगों पर कातिलाना हमला किया था। इनमें एक युवक की मौत हो गई थी जबकि दो की जान बच गई थी। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ खरखौदा थाने में हत्या और हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया था। अदालत ने हत्या के मामले में विक्रम को 20 साल की सजा सुनाई थी। तब से ही वह फरीदाबाद की जेल में बंद था। जांच अधिकारी अमित ने बताया कि आरोपी 28 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसे वीरवार को वापस जेल जाना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। आरोपी रोहतक में कोई वारदात करने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed